फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown: Bihar Government send 1000 Rupees in Labour Account who stuck in to dehradun

Lockdown Uttarakhand: खाता खुलवाने को मची मारामारी के बीच बिहार सरकार ने मजदूरों के खाते में भेजे पैसे

Fri, 01 May 2020 08:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, , देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 08:00 PM IST
सार

  • दून में रहने वाले 20 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के डाकघर खाते में आए 1000 रुपये, खिले चेहरे
  • रात में जीपीओ में खाता खुलवाने पहुंचने लगे मजदूर, एक हफ्ते से है मारामारी

विज्ञापन
uttarakhand lockdown: Bihar Government send 1000 Rupees in Labour Account who stuck in to dehradun
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एक हफ्ते से डाकघर में खाता खुलवाने को उमड़े मजदूरों के खाते में बिहार सरकार ने आर्थिक मदद भेजनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को 20 से ज्यादा मजदूरों के खाते में 1000 रुपये पहुंचे हैं। शुक्रवार को जब कई मजदूरों को बिहार सरकार से आर्थिक सहायता राशि डाकघर खाते में आने का मैसेज मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


कौलागढ़ मजदूर बस्ती में रहने वाले प्रवासी राजेश कुमार व संतोष ने बताया कि उनके घरवालों ने जानकारी दी थी कि बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को मदद दे रही है। अगले दिन उन्होंने जीपीओ आकर खाता खुलवाया।  लॉकडाउन लागू होने के बाद से उन्हें काम नहीं मिला, जो पैसे थे सब खत्म हो गए। अब इस धनराशि से कुछ दिन गुजार हो जाएगा।

विज्ञापन

रात 3 बजे जीपीओ पहुंचे मजदूर

बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे से मजदूर जीपीओ में खाता खुलवाने के लिए पहुंचने शुरू हुए। गेट बंद होने के कारण सड़क पर ही खड़े रहे। सुबह 7 बजे कार्यालय खुला तो खाते खुलने शुरू हो सके। इस दौरान अधिक भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल होता रहा। बीच-बीच में पुलिस ने सख्ती कर व्यवस्था बनाई।

बिहार सरकार की ओर से वहां के मजदूरों के खाते में आर्थिक मदद पहुंची है। कई ने पैसा निकाला भी है। मजदूरों की मदद के लिए खाता खोलने व पैसे निकालने के आवेदनों पर त्वरित काम किया जा रहा है। शुरू में बिहार सरकार से मदद की जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब पुष्टि हो गई है।
- अनसूया प्रसाद चमोला, प्रवर डाक अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed