फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Legislative Assembly session 2026 to be held in Gairsain from 27 October

उत्तराखंड: गैरसैंण में 27 अक्तूबर से होगा विधानसभा सत्र, करीब 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट भी लाएगी सरकार

Tue, 13 Oct 2026 08:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 13 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
Uttarakhand Legislative Assembly session 2026 to be held in Gairsain from 27 October
गैरसैंण विधानसभा में होगा विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्तूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, पटाखों के ट्रक में लगी आग, भालू का आतंक
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है। सत्र के दौरान धामी सरकार करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ला सकती है। इसकी तैयारी भी सरकार के स्तर से तेज कर ली गई है।  

Trending Videos

अनुपूरक बजट के लिए विभागों ने भेजे प्रस्ताव

भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप में दे रहा है।

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। सरकार का फोकस राजस्व प्रबंधन रहेगा। जो विभाग स्वीकृत बजट को खर्च नहीं कर पाए हैं, उन विभागों की शेष बजट राशि दूसरे विभागों के विकास योजनाओं को दी जाएगी। 27 अक्तूबर से गैरसैंण में होने वाले सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते वर्ष का अनुपूरक बजट 5315 करोड़ का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed