फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Lecturer Recruitment application submission Date Will Extended

उत्तराखंड: राहत की खबर, लेक्चरर भर्ती के लिए बढ़ेगी आवेदन जमा करने की तिथि

Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM IST
सार

  • बीएड और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
Uttarakhand: Lecturer Recruitment application submission Date Will Extended
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शिक्षक बनने का सपना संजोए प्रदेश के उन हजारों छात्र छात्राओं के लिए राहत की खबर है, जो बीएड और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र हैं। लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने जा रही है, जिससे ये छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती के 571 पदों के लिए अभ्यर्थियों से 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन कोरोना काल के चलते बीएड और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की जून में प्रस्तावित परीक्षाएं समय से नहीं हो पाईं। जिससे यह छात्र लेक्चरर भर्ती में आवेदन से वंचित हो रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को शासन की ओर से लोक सेवा आयोग को पत्र जारी कर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कहा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को पत्र लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

30 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

पत्र में बताया कि उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि कोविड-19 में पैदा हुईं विषम परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर को बदलकर 30 दिसंबर करने के संबंध में यथासंभव कार्यवाही की जाए। साथ ही कार्यवाही से शासन को अवगत कराया जाए।

जुगरान के पत्र पर हुई कार्रवाई
राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान के पत्र पर मामले में कार्यवाही हुई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से लोक सेवा आयोग के सचिव को लिखे पत्र में जुगरान के पत्र का हवाला देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed