फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand leaders made a record in uttarakhand assembly session

इस बार उत्तराखंड सदन में नेताओं ने रच दिया इतिहास, जानिए कैसे

Sat, 17 Jun 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand leaders made a record in uttarakhand assembly session
uttarakhand assembly house

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि चतुर्थ विधानसभा का बजट सत्र (आठ से 15 जून) 43 घंटे 38 मिनट तक संचालित हुआ। राज्य निर्माण के बाद पहली बार हुआ होगा कि जब रात के 11 बजकर 50 मिनट तक कार्यवाही चली हो। इसके अलावा केवल डेढ़ घंटा तक ही कार्यवाही बाधित हुई।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान छह विधेयक पारित हुए और जबकि उत्तराखंड आवासीय विवि संशोधन विधेयक 2017 पुर:स्थापित किया गया। इस बजट सत्र में कुल 693 प्रश्न प्राप्त हुए थे, इसमें 231 प्रश्न उत्तरित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहट के सत्र के दौरान नियम-300 के अंतर्गत 136 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें 56 सूचनाएं स्वीकृत की गई। नियम 53 से 80 सूचनाएं प्राप्त हुई, जबकि 10 सूचनाएं स्वीकृत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नियम-58 में ध्यानाकर्षण के लिए 14 सूचनाएं प्राप्त हुई और 14 ही स्वीकृत की गई। विधानसभा संचालन में उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का भी प्रथम दिन निर्वाचन से ही सहयोग प्राप्त होता रहा।

पुराने सदस्यों ने अपने अनुभव के आधार पर सत्र को संचालित करने में सहयोग किया और नए सदस्यों ने उत्सुकता के साथ कार्यवाही संचालन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed