{"_id":"4fb5987732a280dcbbfcc8d84408a6fa","slug":"uttarakhand-lawyer-on-work-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार पर उत्तराखंड के 12 हजार वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार पर उत्तराखंड के 12 हजार वकील
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न प्रवृति के विधिक कार्यों के लिए अगर आप अपने वकील से मिलने जाने वाले हैं तो कार्यक्रम रद्द कर दें।
विज्ञापन
आज (मंगलवार) ही नहीं अगले दो दिन आपको वकील नहीं मिलेंगे। विदेशी वकीलों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति देने और न्यायिक समस्याओं के समाधान की मांग पर उत्तराखंड भर के वकील मंगलवार से तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। साफ है कि कचहरी में वकीलों के नहीं मिलने आपके विधिक कार्य नहीं हो पाएंगे।
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि हरिद्वार में प्रदेश के समस्त बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वकील सात से नौ जुलाई तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में यह बात सामने आई कि न्यायिक अधिकारियों का वादकारियों एवं वकीलों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जनता को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी वकीलों के देश में प्रैक्टिस करने से हमारी कार्य संस्कृति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ एसोसिएशन ने लचर कानून व्यवस्था का मामला उठाया। दून बार एसोसिएशन, ऋषिकेश बार एसोसिएशन, डोईवाला और विकासनगर बार एसोसिएशन में वकील कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
विज्ञापन