फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: Priyanka Gandhi Attack on Bjp for fodder leaves dispute

उत्तराखंड चारा पत्ती विवाद: सामने आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, फेसबुक पर पोस्ट लिख भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 25 Jul 2022 07:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jul 2022 07:08 PM IST
सार

आरोप है कि जोशीमठ हेलंग में चारापत्ती लेकर आ रही तीन महिलाओं को पुलिस ने छह घंटे तक अपने कब्जे में रखा। इस दौरान उन्हें पुलिस वाहन और थाने में बिठाकर रखा गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Priyanka Gandhi Attack on Bjp for fodder leaves dispute
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के हेलंग में हाल ही में गरमाए चारा पत्ती विवाद पर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से एक जंगल- जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।' माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के इस मुद्दे को उठाने के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस इस मुद्दे को और जोर शोर से उठाएगी। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

आरोप है कि जोशीमठ हेलंग में चारापत्ती लेकर आ रही कुछ महिलाओं से पुलिस और सीआईएसएफ ने उनकी गठरियां छीन लीं और उन्हें छह घंटे तक हिरासत में रखा। इस दौरान उन्हें पुलिस वाहन और थाने में बिठाकर रखा गया। महिलाओं का कहना था कि वे सालों से चारा पत्ती लाती रही हैं, लेकिन पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित बताते हुए उन्हें पुलिस वाहन और थाने में बैठाया और 250 रुपये का चालान कर छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद ने ऐसे पकड़ा तूल

ग्रामीण महिलाओं को चारा पत्ती लाने से रोकने और उनका चालान करने के मामले ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर पुलिस और सीआईएसएफ की इस कार्रवाई की जमकर आलोचना हुई। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप प्रकरण की जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड क्रांति दल ने भी इसका विरोध किया और सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया, जांच के निर्देश

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन से तत्काल रिपोर्ट तलब की थी साथ ही गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी डीएम चमोली को निर्देश दिए कि वे पूरे मामले की जांच करें और पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका पक्ष जानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed