फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Latest News: Now Tourists Can Enjoy ice skating along with skiing in Auli

अच्छी खबर: औली में अब स्कीइंग के साथ आइस स्केटिंग का भी उठा सकेंगे लुत्फ 

Sat, 31 Oct 2020 02:06 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Oct 2020 02:06 AM IST
सार

  • नौ साल बाद आइस स्केटिंग रिंक तैयार, उचित तापमान मिलने पर जमाई जाएगी बर्फ

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Now Tourists Can Enjoy ice skating along with skiing in Auli
औली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

औली में आइस स्केटिंग रिंक बनकर तैयार हो गया है। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों और स्कीयर्स को स्कीइंग के अतिरिक्त यहां इसी साल से आइस स्केटिंग की सुविधा भी मिलेगी। उचित तापमान मिलने के बाद रिंक में बर्फ जमाने का काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


औली में 2010-11 में सैफ विंटर गेम्स के दौरान आइस स्केटिंग रिंक को बनाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन सैफ गेम्स होने के बाद रिंक का निर्माण कार्य अधूरा छूट गया। जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) और पर्यटन विभाग ने निर्माण पूरा करने के लिए बजट की मांग की लेकिन बजट मंजूर नहीं हुआ।
विज्ञापन



सात साल बाद वर्ष 2017 में शासन ने रिंक निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत 138.79 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया। 15 दिसंबर 2018 को काम शुरू हुआ जो अब दो साल बाद पूरा हो गया है। रिंक में मशीनों से बर्फ जमाने के बाद सैलानी औली स्लोप पर स्कीइंग करने के साथ ही आइस स्केटिंग रिंक का भी भरपूर मजा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री चार को करेंगे उद्घाटन

सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चार नवंबर को औली में आइस स्केटिंग रिंक का शुभारंभ करेंगे। चमोली जिले की प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि पर्यटन मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे औली में आइस स्केटिंग रिंक का लोकार्पण करेंगे। 

औली में आइस स्केटिंग रिंक का कार्य पूरा कर लिया गया है। रिंक में बर्फ जमाने के बाद औली में सैलानी और स्कीयर्स आइस स्केटिंग रिंक में खेल का आनंद ले सकेंगे। रिंक की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है। रिंक परिसर में क्लब हाउस, लॉकर रूम, गार्ड रूम, स्टोर कक्ष, प्रीफेब्रीकेट हट्स का निर्माण किया गया है।
- जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, जीएमवीएन, औली, जोशीमठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed