फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: Four Lane Bridge Collapse on Rishikesh Badrinath Highway, 14 Labourers Injured

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज, एक मजदूर की मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Nov 2020 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Four Lane Bridge Collapse on Rishikesh Badrinath Highway, 14 Labourers Injured
पुल गिरा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। पुल के गिरने से पुल पर काम कर रहे मजदूर सतपाल(26), पुत्र घनश्याम, अमरोहा यूपी की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने एनएच के चीफ इंजीनियर को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के लिए टीम को भी रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन



14 मजदूर घायल हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और एम्स में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। रविवार शाम करीब छह बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ राजमार्ग पर ऑलवेदर कार्य के दौरान गूलर के समीप एक निर्माणधीन पुल टूट गया है। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मजदूर मन्नान 20 पुत्र बुरहान, कादिर 24 पुत्र जमशेर, महताब 28 पुत्र शमशाद, मुस्तफा 24 पुत्र कयूम सहारनपुर निवासी को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गूलर में ऑलवेदर का करीब 90 मीटर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।

पुल के 45 मीटर पर पहले ही लेंटर पड़ चुका था, रविवार को शेष 45 मीटर पुल पर लेंटर का काम चल रहा था। पुल की अचानक शटरिंग टूट गई। जिसके चलते निर्माणधीन पुल ढह गया। पुल पर मेठ के अनुसार 15 मजदूर काम कर रहे थे। पुल के अचानक हिलने पर एक मजदूर सुरक्षित बच गया। जबकि शेष 14 मजदूर पुल के साथ नीचे गिर गए।

सोमवार को विभागीय टीम करेगी निरीक्षण

बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप टूटा निर्माणधीन पुल का निरीक्षण विभागीय टीम सोमवार को करेगी। पुल की टूटने की क्या वजह थी विभागीय अधिकारी इसकी गहनता से जांच करेंगे। जांच के दौरान दोषी पाए गए अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। 

लोनिवि के ईएनसी विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि गूलर में ऑलवेदर का काम चल रहा था। यहां करीब 90 मीटर पुल का निर्माण होना था। राजश्यामा कंपनी की ओर से यहां काम चल रहा था। 45 मीटर पुल पर पहले लेंटर पड़ चुका था।

रविवार को शेष 45 मीटर पर लेंटर पड़ना था, पुल की अचानक शटरिंग टूट गई,  जिसके कारण निर्माणाधीन पुल टूट गया है। करीब 40 फीट ऊंचाई होने के कारण इसमें कार्य कर रहे मजदूर घायल हो गए हैं। विभागीय टीम सोमवार को इसका निरीक्षण करेगी और इसके कारणों को जानने का प्रयास करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

सड़क से लुढ़ककर मकान की छत पर गिरा ट्रक, चालक की मौत

पोखरी में रामनगर से राशन लेकर पोखरी पहुंचा एक ट्रक विनायकधार में अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया और एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक महेंद्र सिंह (50) भवानीगंज, रामनगर, नैनीताल की मौत हो गई।

पोखरी थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने पांच बजे रामनगर से राशन लेकर चालक ट्रक को विनायकधार में सड़क किनारे लगा रहा था, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और एक मकान की छत पर अटक गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को खाई से निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed