फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Latest News: Child Birth on Road during Gone To Hospital on Wooden Stretcher in chamoli

उत्तराखंड: लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती को ले जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में दिया बच्चे को जन्म 

Sun, 22 Nov 2020 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 06:56 PM IST
सार

  • तिरोसी गांव में नहीं स्वास्थ्य सुविधा, लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर महिला को ले जा रहे थे अस्पताल

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Child Birth on Road during Gone To Hospital on Wooden Stretcher in chamoli
महिला को अस्पताल ले जाते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के जोशीमठ में स्वास्थ्य और सड़क सुविधा न होने से तिरोसी गांव की एक महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाया और महिला को उसके सहारे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य सामान्य होने पर परिजन उन्हें घर ले गए।

विज्ञापन


तिरोसी गांव सड़क से दस किलोमीटर दूर है। शनिवार शाम को गांव की बिंदु देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में कोई अस्पताल न होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाया और उस पर लिटाकर पैदल ही महिला को कंधे पर सीएचसी जोशीमठ ले जाने लगे।
विज्ञापन



साथ में अन्य महिलाएं भी थीं। सात किमी दूरी तय करने के बाद अरोसी पुल के पास बिंदु ने बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीण सौरभ राणा ने कहा कि जच्चा व बच्चा की तबियत सामान्य होने पर ग्रामीण उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरोसी गांव में आशा कार्यकर्ता के साथ ही एएनएम को भेजा गया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। महिला को जरूरी दवाइयां भी दी जाएंगी।
- डा. जीएस राणा, सीएमओ, चमोली

प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ने की मांग

बदरीनाथ हाईवे स्थित बिरही के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

भाजपा जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, तारादत्त थपलियाल, भरत राणा ने कहा कि प्राचीन शिवालय तक पहुंचने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से भक्तगण मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क का निर्माण हुआ तो भक्तों के साथ ही बिरही गांव की जनता को फायदा मिलेगा।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, संदीप चमोला भी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि वे स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से निजमूला घाटी के ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed