फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: 310 Meter Long Road Protection Gallery will Built on Gangotri Highway

गंगोत्री हाईवे पर वाहनों को भूस्खलन के खतरे से मिलेगी निजात, बनेगी 310 मीटर लंबी रोड प्रोटेक्शन गैलरी

Mon, 28 Dec 2020 02:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 02:04 AM IST
सार

  • 28.3 करोड़ की लागत से होगा गैलरी का निर्माण और स्लोप का ट्रीटमेंट
  • 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची गैलरी का होगा निर्माण

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: 310 Meter Long Road Protection Gallery will Built on Gangotri Highway
रोड प्रोटेक्शन गैलरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ेथी चुंगी में गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बने भूस्खलन वाले हिस्से में रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो एक साल के भीतर गंगोत्री हाईवे पर यहां 310 मीटर लंबी गैलरी के बीच से वाहनों की सुरक्षित आवाजाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर इस तरह का पहला प्रयोग सफल होने पर अन्य भूस्खलन वाले हिस्सों में भी इस तकनीकी को इस्तेमाल किया जाएगा। बड़ेथी चुंगी के पास सक्रिय भूस्खलन के चलते यहां यातायात जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन


28 करोड़ रुपये लागत से सड़क चौड़ीकरण एवं मोटर पुल निर्माण के साथ ही स्लोप का ट्रीटमेंट भी कराया गया था, लेकिन यह ट्रीटमेंट पूरी तरह सफल नहीं होने पर अब ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत यहां रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी के स्लोप को भी उपचारित किया जाएगा

28.3 करोड़ रुपये लागत से नोएडा की साईं जीआर इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा यहां 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची गैलरी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसमें पहाड़ी के स्लोप को भी उपचारित किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पिलर खड़े कर उसके ऊपर आरसीसी स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। 

बड़ेथी चुंगी में एवलांच कंट्रोल गैलरी की तर्ज पर रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी तकनीकी एवं डिजाइन फ्रांस की कंपनी से तैयार कराई गई है। गंगोत्री हाईवे पर इस तरह का यह पहला प्रयोग है। एक साल के भीतर इस गैलरी को तैयार कर लिया जाएगा।
-लै. कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक, एनएचआईडीसीएल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed