फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand languages will teach school.

75 लाख लोगों की ‘आवाज’ से उत्तराखंड सरकार अंजान

Thu, 13 Aug 2015 01:44 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Aug 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand languages will teach school.

उत्तराखंड राज्य गठन के 14 साल बाद भी गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं अन्य स्थानीय भाषाएं संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


75 लाख से अधिक लोग गढ़वाली और कुमाऊंनी बोलते हैं। इसके बावजूद न तो इसे आठवीं अनुसूची में स्थान मिल पाया है और न ही संरक्षण और संवर्धन के लिए लोकभाषा अकादमी की स्थापना हो पाई है।

बद्रीपुर जोगीवाला में उत्तराखंड की लोक भाषाओं पर संकट विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भी प्रदेश के विभिन्न लोक कलाकारों और साहित्यकारों ने इस स्थिति पर चिंता जताई। लोक गायक नरेंद्र नेगी ने कहा कि हम अपनी पहचान खो रहे हैं। बोली और भाषा ही नहीं रहेगी तो लोक गीत भी समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा उत्तराखंड में प्राचीनकाल से बोली जाती है, गढ़वाली गढ़राजाओं एवं कुमाऊंनी भाषा चंद शासन काल (1560-1790 ई.) में यहां की राजभाषा रही है। उत्तराखंड भाषा संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान सभी शासकीय कार्य गढ़वाली एवं कुमाऊंनी में होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके तत्कालीन ताम्रपत्रों, शिलालेखों एवं सरकारी दस्तावेजों में सैकड़ों अभिलेखीय प्रमाण आज भी मौजूद हैं। उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गढ़वाली और कुमाऊंनी पर कई शोध ग्रंथ लिखे जा चुके हैं।

जर्मन के प्रोफेसर माइजनर ने तो कुमाऊंनी की प्रसिद्ध लोक गाथा राजुला मालूशाही को तीन खंडों में जर्मनी में प्रकाशित किया है, लेकिन उत्तराखंड में ही इन बोली, भाषाओं की सबसे अधिक अनदेखी हुई है। स्थिति यह है कि प्रदेश में अन्य भाषाओं की भाषा अकादमी खोली गई है, लेकिन गढ़वाली, कुमाऊंनी के संरक्षण, संवर्धन के लिए लोक भाषा अकादमी की स्थापना नहीं हो पाई है।

लोक कलाकारों और साहित्यकारों का कहना है कि प्रदेश की बोली भाषाओं के संरक्षण के लिए हमें राज्य आंदोलन की तरह एक और आंदोलन की आवश्यकता है। जब तक भाषायी आंदोलन खड़ा नहीं होगा, कुछ होने वाला नही है।

भाषाओं को लेकर हमारे नेताओं में हीन भावना है, उन्हें केवल चुनाव के समय इसकी याद आती है, वोट के लिए वह क्षेत्र में जागकर भूली-भैजी बोलते हैं और फिर भूल जाते हैं।

- नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक

संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने के लिए पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं, वर्षों से यह शासन-प्रशासन चलाने की भाषा रही है, इसके बावजूद इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा सका है।
- नंद्र किशोर हटवाल, साहित्यकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed