{"_id":"64fef611d5d7fb4cab09ad5a","slug":"uttarakhand-kranti-dal-convention-will-be-held-in-gairsain-on-17th-nomination-started-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 17 को गैरसैंण में होगा यूकेडी का महाधिवेशन, अध्यक्ष पद के लिए पूरण सिंह कठैत ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 17 को गैरसैंण में होगा यूकेडी का महाधिवेशन, अध्यक्ष पद के लिए पूरण सिंह कठैत ने किया नामांकन
Mon, 11 Sep 2023 04:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:46 PM IST
सार
कठैत दल के पूर्व संगठन मंत्री व महामंत्री पद पर रहे हैं। इससे पूर्व बीएसएनएल में कर्मचारी नेता रहे व 2005 में रिटायर होने के बाद वे दल में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
यूकेडी कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड क्रांति दल का 22वां द्विवार्षिक महाधिवेशन आगामी 17 सितंबर को गैरसैंण में होगा। महाधिवेशन में दल के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इसके लिए सोमवार को नामांकन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
दल के वरिष्ठ नेता पूरण सिंह कठैत ने नामांकन किया। उन्होंने नामांकन पत्र10 कचहरी रोड देहरादून में चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह कुंवर व सह चुनाव अधिकारी समीर मुंडेपी को सौंपा।
विज्ञापन
Uttarakhand News: हवाई दूरी पर जिला विकास प्राधिकरणों का फैसला हवाई, पांच माह में शासनादेश नहीं
विज्ञापन
कठैत दल के पूर्व संगठन मंत्री व महामंत्री पद पर रहे हैं। इससे पूर्व बीएसएनएल में कर्मचारी नेता रहे व 2005 में रिटायर होने के बाद वे दल में शामिल हुए थे। वहीं, 14 सितंबर को नाम वापसी होगी।