फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Kiren Rijiju Auli reached said Winter Games will be promoted

उत्तराखंडः किरेन रिजिजू पहुंचे औली, कहा - बहुत खूबसूरत जगह, बनेगा विंटर स्पोर्ट्स का केंद्र

Sat, 15 Feb 2020 05:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Kiren Rijiju Auli reached said Winter Games will be promoted
kiren rijiju - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को औली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। वे सुुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे। आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी सुनील में जवानों से मुलाकात करने के बाद रिजेजू रोपवे से औली पहुंचे। जहां वे दो दिन तक रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि औली बहुत खूबसूरत जगह है। यहां बार-बार आने का दिल करता है। इसे विंटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। देश में खेलो इंडिया के तहत अनेक स्पोर्ट्स कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री भी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रयास रत

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं। विशेष तौर पर विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले महीने जम्मू-कश्मीर में विंटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के खिलाड़ी वहां पर पहुंचेंगे।

किरेन रिजिजू ने कहा कि अब विंटर खेलों का बजट भी खेल मंत्रालय को दिया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की संभावना बढ़ गई है। देश के युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए खेल मंत्रालय के द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। औली में स्कीइंग और विंटर खेलों को लेकर किरेन रिजिजू ने कहा कि इस पर अधिकारियों और आईटीबीपी से चर्चा की जाएगी। भविष्य में यहां पर विंटर खेलों को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed