फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Kalanemi Abhiyan Two suspicious Babas found in Badrinath Dham investigation underway

Uttarakhand: कालनेमि अभियान; बदरीनाथ धाम में मिले दो संदिग्ध बाबा, जांच, 600 बाबाओं का सत्यापन किया गया

Mon, 14 Jul 2025 10:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 60 से अधिक छद्म वेषधारी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के संकल्प पर वह अडिग हैं, यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

विज्ञापन
Uttarakhand Kalanemi Abhiyan Two suspicious Babas found in Badrinath Dham investigation underway
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य में चलाए जा रहे अभियान कालनेमि के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में भी साधुओं की जांच और सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने रविवार को कई बाबाओं को थाने बुलाकर दस्तावेजों की जांच की। दो बाबा संदिग्ध मिले हैं, उनके पहचानपत्रों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के बाद वहां बाबाओं का तांता लग जाता है। पुलिस की ओर से बीच-बीच में बाबाओं के सत्यापन का अभियान चलाया जाता है। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में इस बार 600 बाबाओं का सत्यापन किया गया था, उनमें से कई बाबा यहां से जा चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चिंताजनक: उत्तराखंड में आ सकता है बड़ा भूकंप, दून में वैज्ञानिकों ने की चर्चा, संभावित क्षेत्र की तलाश की शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


जो नए साधु यहां आ रहे हैं, उन्हें थाने में बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दो संदिग्ध बाबा मिले हैं जो बंगाल के बताए जा रहे हैं। उनके पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed