{"_id":"e011674394dcc8d7dc342b81a1dfe5cc","slug":"uttarakhand-junior-high-school-teacher-plan-to-huge-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के शिक्षक, एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के शिक्षक, एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों पर अमल न होने और दस से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को माध्यमिक विद्यालयों में समायोजन से नाराज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बैठक कर एक अप्रैल से प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की चंद्रनगर सोसायटी भवन में हुई बैठक में शिक्षकों ने सरकार पर लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
मांगे ने मानने पर करेंगे प्रदेश व्यापी आंदोलन
शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान ने कहा कि 28 जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने उच्चीकृत हुए जूनियर हाईस्कूलों के अलग से संचालन की बात कही थी, लेकिन बैठक का जो कार्यवृत्त जारी हुआ है उसमें दस से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को माध्यमिक स्कूलों में संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षकों की 17 सूत्री अन्य मांगों पर भी अमल नहीं हुआ। 31 मार्च तक यदि सभी मांगे न मानी गई तो शिक्षक एक अप्रैल से प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में शिक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष कल्पना बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश सिंह चौहान, उदयपाल सिंह नेगी, सतीश घिल्डियाल, रविंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।