फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand joshimath-Malari highway closed near Niti village due to debris after Blast done to break rock

China Border: चट्टान तोड़ने के लिए किया विस्फोट, मलबा आने से नीती गांव के पास बंद हुआ जोशीमठ-मलारी हाईवे

Fri, 05 May 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 May 2023 07:33 PM IST
सार

काली मंदिर के समीप कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से चट्टान को विस्फोट से तोड़ा गया, जिससे मलबा हाईवे के साथ ही धौली गंगा तक भर गया।

विज्ञापन
Uttarakhand joshimath-Malari highway closed near Niti village due to debris after Blast done to break rock
जोशीमठ मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे नीती गांव के समीप अवरुद्ध हो गया है। यहां हाईवे चौड़ीकरण के दौरान शुक्रवार को कार्यदायी संस्था की ओर से चट्टान को विस्फोट से तोड़ा गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। बीआरओ की ओर से मलबा हटाने का काम शुरु कर दिया गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने शीघ्र हाईवे को सुचारु करने की बात कही है। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला
विज्ञापन


पिछले लंबे समय से चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले नीती हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को काली मंदिर के समीप कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से चट्टान को विस्फोट से तोड़ा गया, जिससे मलबा हाईवे के साथ ही धौली गंगा तक भर गया। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि मलबा निस्तारण का काम शुरु कर दिया गया है। जल्द ही हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलंग में 13 घंटे बाद खुला हुई बदरीनाथ हाईवे

हेलंग में बंद बदरीनाथ हाईवे पर 13 घंटे बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे खुलने पर लगभग 6,455 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा गया जबकि 4,300 तीर्थयात्री अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। शुक्रवार को दिनभर हाईवे सुचारु रहा जिससे तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई।

बृहस्पतिवार शाम को करीब छह बजे चट्टान से अचानक हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही थम गई। बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, हेलंग, पाखी, पीपलकोटी और चमोली बाजार में रोक दिया गया। देर रात तक एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रहीं और शुक्रवार सुबह सात बजे हाईवे सुचारु हो पाया। इसके बाद पुलिस टीम की निगरानी में हाईवे के दोनों ओर जमा सैकड़ों वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि हेलंग में हाईवे को सुचारु कर दिया गया है।

सिरोहबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ बदहाल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ और नौगांव में अब भी संवेदनशील बना है। सिरोहबगड़-पपडासू बाईपास के तहत निर्माणाधीन पुलों के चलते हाईवे बदहाल बना है। ग्राम पंचायत खांकरा के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, उक्रांद के जिलाध्यक्ष बीबी ममगाईं, पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी सहित अन्य लोगों का कहना है कि बाईपास निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है जिसका खामियाजा यात्री और स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि सिरोहबगड़ से नौगांव तक छह किमी हिस्से को गड्ढा मुक्त करने के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed