फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आठ जिलों में 19 प्रत्याशियों के बीच हुआ महासंग्राम

Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
खास बातें

  • चार जिलों(ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में) में भाजपा के चार अध्यक्ष निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla Panchayat President Election 2019 Voting and Counting Live Update
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:56 PM, 07-Nov-2019
-देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा उम्मीदवार मधु चौहान विजयी रहीं। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों से जुलूस भी निकाला। मधु चौहान को कुल 30 वोट में से 23 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अंजिता चौहान को सात वोट मिले। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अंजिता वोट डालने के बाद ही डीएम कार्यालय से चली गई थीं। वो मतपेटी सिल होने तक भी नहीं रुकीं। देखा जाए तो इस चुनाव में कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उनका शपथ ग्रहण होगा। 
03:49 PM, 07-Nov-2019
-पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कोमल सिंह मेहता विजयी रहीं। उन्हें 19 वोट मिले वहीं चंदन सिंह को नौ, जगत सिंह को पांच वोट मिले। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपिका बोहरा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
-अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उमा बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर कांता देवी निर्वाचित हुईं। उमा विष्ट एक वोट से विजयी हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर यूकेडी की कांता रावत विजयी रहीं। 
-बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष पर पद पर बंती देवी विजयी रहीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नवीन परिहार को हराया।
विज्ञापन
03:41 PM, 07-Nov-2019
- टिहरी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सोना सजवाण विजयी रहीं। उन्हें 34 और निर्दलीय नीलम बिष्ट को 11 वोट मिले। सोना सजवाण ने 23 वोट से जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के भोला सिंह परमार विजयी रहे। उन्हें 32 वोट और जयवीर को 13 वोट मिले। वहीं, रुद्रप्रयाग में बीजेपी की अमरदेई देवी 12 वोट से जीती।
- उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर टाई हो गया। उपाध्यक्ष पद पर अब लॉटरी से फैसला हुआ। इसके बाद कविता परमार उपाध्यक्ष बनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी चंदन पंवार विजयी हुए थे। लेकिन बाद में कांग्रेस वार्ड सदस्यों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किए गए। उन्हें 12 तो चंदन पंवार को 11 वोट मिले।
03:29 PM, 07-Nov-2019
- चमोली जिले में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रजनी भंडारी विजय रहीं। उन्हें15 वोट मिले। वहीं भाजपा के योगेंद्र सेमवाल को 10 और निर्दलीय देवी जोशी को एक वोट मिला। चमोली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह (निर्दलीय) पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

- पौड़ी जिले में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा की शांति देवी ने कांग्रेस के कैलाश चंद्र को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। शांति देवी को 26 मत प्राप्त हुए। वहीं, कैलाश चंद्र को 12 मत मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की रचना देवी ने कांग्रेस के मेहरबान सिंह नेगी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। रचना देवी को 23 मत प्राप्त हुए। जबकि मेहरबान सिंह नेगी ने 14 मत हासिल किए। 
01:36 PM, 07-Nov-2019
दोपहर दो बजे तक चार जिलों चमोली, टिहरी,  रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़(उपाध्यक्ष पद के लिए)और बागेश्वर में मतदान संपन्न हो गया है। चमोली के सभी 26 सदस्यों ने मतदान किया।  वहीं टिहरी में भी सभी 45 सदस्यों ने मतदान किया है। तीन बजे से मतगणना होगी। बागेश्वर में भी सभी 19 सदस्यों ने मतदान किया है। रुद्रप्रयाग में सभी 18 सदस्यों ने मतदान किया। पिथौरागढ़ में सभी 33 सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान संपन्न हो गया। वहीं इसके बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो गई। कई जिलों में परिणाम आ भी गए हैं। 
 
12:14 PM, 07-Nov-2019
चमोली में उस समय माहौल गरमा गया जब पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी को जिला पंचायत परिसर में घुसने नहीं दिया गया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ बहस भी हो गई। तब लोगों ने वहां मामला सुलटाया। वहीं बागेश्वर में 12 बजे तक 11 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 07-Nov-2019
देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में वोटिंग चल रही है। अब तक कुल सात ही सदस्यों ने वोट डाला है। यहां कुल 30 सदस्य वोट करेंगे। भाजपा से मधु चौहान और कांग्रेस से अंजिता पंवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर श्याम सिंह पुंडीर पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं। 

वहीं, नई टिहरी में भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान चल रहा हे। 45 सदस्यों में से अब तक 32 सदस्यों ने किया मतदान कर दिया है। भाजपा से सोना सजवाण और नीलम बिष्ट अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
10:57 AM, 07-Nov-2019
पिथौरागढ़ जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जा रहे हैं। यहां तीन उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन अभी तक कोई भी सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वरोध चुनाव हो चुका है।
10:12 AM, 07-Nov-2019
चुनाव से पहले गुरुवार सुबह ही नैनीताल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा अपने बेटे सुरेंद्र मेहरा के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव मे भजपा प्रत्याशी महेश नयाल को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है।

सुबह अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। बता दें कि सुरेंद्र मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उनका कहना है कि उनके पास चार-पांच सदस्य भी हैं। ये सभी वोट वे भाजपा के पक्ष में देंगे। 
09:58 AM, 07-Nov-2019

उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव: शुरू आने हुए परिणाम, एक क्लिक में देखें कौन कहां से जीता

उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायतों के चुनाव निपटने के साथ ही गुरुवार को जिला पंचायतों में चुनाव संग्राम होगा। चार जिलों में भाजपा पहले ही अपने अध्यक्ष निर्विरोध घोषित करा चुकी है। आठ जिलों में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक आठ जिला पंचायतों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से कुछ में सीधी टक्कर है तो कुछ जिलों में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। आयोग के मुताबिक निर्वाचन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। आठ जिलों के लिए अब 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब भाजपा और कांग्रेस की निगाह भी जिला पंचायतों पर है। कांग्रेस चौंकाने वाले परिणाम सामने आने का दावा कर रही है। उधर, भाजपा का भी दावा है कि वह क्लीन स्वीप करेगी।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed