उत्तराखंड जिपं अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट: नौ जिलों में भाजपा का परचम, कांग्रेस तीन जिलों में सिमटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिला पंचायतों में भी अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। जिला पंचायतों के चुनाव में पार्टी ने 12 में से नौ जिलों में कब्जा जमाया। विधानसभा और निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में दबदबा बनाकर भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को आठ जिलों में चुनाव हुए। इन जिलों में अध्यक्ष पद पर कुल 19 प्रत्याशियों के लिए दोपहर तक मतदान, इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए गए। जिसमें आठ में से पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ने कब्जा किया। भाजपा ने सभी जिलोें में अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इनमें से चार जिलों में उसके समर्थित प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया के बाद ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
कांग्रेस ने केवल पांच जिलों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। उत्तरकाशी में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों ने निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी का कांग्रेस ने बाद में समर्थन किया। यहां कांग्रेस के हाथ सफलता लगी। इसके अलावा चमोली और अल्मोड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट कांग्रेस के खाते में गई। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही।
यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केवल एक वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। आयोग के मुताबिक परिणाम जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष: कौन कहां से जीता
कांग्रेस
अल्मोड़ा उमा सिंह
उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण
चमोली रजनी भंडारी
भाजपा
बागेश्वर बसंती देवी
टिहरी सोना देवी
देहरादून मधु चौहान
पौड़ी शांति देवी
रुद्रप्रयाग अमरदेई
निर्विरोध (भाजपा )
ऊधमसिंह नगर रेनू गंगवार
चंपावत ज्योति राय
नैनीताल बेला तोलिया
पिथौरागढ़ दीपिका
जिला पंचायत उपाध्यक्ष
पिथौरागढ़ कोमल सिंह
अल्मोड़ा कांता देवी
बागेश्वर नवीन परिहार
उत्तरकाशी कविता परमार
टिहरी भोला सिंह
पौड़ी रचना देवी
रुद्रप्रयाग सुमंत
निर्विरोध
ऊधमसिंह नगर त्रिनाथ विश्वास
चंपावत ललित मोहन सिंह कुंवर
नैनीताल आनंद सिंह
चमोली लक्ष्मण सिंह
देहरादून श्याम सिंह पुंडीर
जीत-हार पर ये बोले
यह भाजपा की एतिहासिक जीत है। विजय प्रत्याशियों और कार्यकर्ताआें की मेहनत रंग लाई। भाजपा ने 75 प्रतिशत जीत हासिल की। इस जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास है। लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।
- अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
यह साफ हो गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा ने गलत आरक्षण कर चुनाव को प्रभावित किया और इसके बाद भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेस ने तीन जिलों में जीत दर्ज की। इस चुनाव परिणाम से जाहिर हो गया है कि प्रदेश में जनता अब भाजपा को अस्वीकार कर रही है।
- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष