फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand JE recruitment exam admit card issued, exam will be held from 7 to 10 May

उत्तराखंड जेई भर्ती: सात से दस मई तक होनी वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानिए इसी माह होगा एक और एग्जाम

Fri, 22 Apr 2022 10:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

सात मई से होने जा रही परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वह वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। अलग से किसी को भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
Uttarakhand JE recruitment exam admit card issued, exam will be held from 7 to 10 May
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा प्रदेश में सात मई से दस मई के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, सात मई को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

 

आठ मई को पहली पाली में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा। नौ मई को पहली पाली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा। दस मई को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम का पेपर पहली पाली में होगा, जबकि द्वितीय पेपर दूसरी पाली में होगा। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वह वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। अलग से किसी को भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बारिश का येलो अलर्ट: दो-तीन दिन मौसम में दिखेगा बदलाव, बिजली गिरने के आसार, यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 23 अप्रैल से
आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम) 23 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग ने इंजीनियरिंग विषयों में चार बेसिक फंक्शन वाले कैलकुलेटर ले जाने की इजाजत दी है। इसके अलावा किसी भी तरह का लॉग टेबल या अन्य गणना उपकरण परीक्षा में प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed