फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand jail got 187 bandi rakshak

सूबे की जेलों को मिले 187 बंदीरक्षक, सीएम ने ली परेड की सलामी       

Thu, 25 May 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 25 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand jail got 187 bandi rakshak
trivendra singh rawat

सूबे को बृहस्पतिवार को 187 बंदरीक्षक मिल गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पासिंग आउट परेड की सलामी और रिक्रूटों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट जितेंद्र सिंह रावत को सीएम ने पुरुस्कृत कर पीठ पथपाई।

विज्ञापन


40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में चल रहे तीन माह के प्रशिक्षण के बाद बृहस्पतिवार को 187 रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहुंचकर मान प्रणाम लिया। फिर खुली जीप में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रिक्रूटों को संबोधित कहा कि अपनी ड्यूटी को मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएं। सीएम ने रिक्रूटों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। सीएम ने बैच के सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट जितेंद्र सिंह रावत समेत दस रिक्रूट मेजर सिंह, आशीष प्रसाद, प्रवीण सिंह भंडारी, संदीप सिंह राणा, अंकित रतूडी, राजेश डिमरी, त्रिभुन सिंह रावत, विशांत, गौरव कुमार को पुरुस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड कमांडर सचिन भारती, द्वितीय परेड कमांडर सय्यद जुबेर, तृतीय परेड कमांडर अशोक सिलोडी, फायरिंग में सर्वोत्तम कुलदीप कुमार और अनुशासन में सर्वोत्तम नरेंद्र सिंह को भी पुरस्कार देकर पीठ थपथपाई। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक देशराज कर्णवाल, सेनानायक अरुण मोहन जोशी, एटीसी की प्रधानाचार्य नीरू गर्ग, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, उप सेनानायक प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी ममता वोहरा, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, अरुणा भारती, जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, जेल अधीक्षक देहरादून महेंद्र सिंह ग्वाल, भाजपा नेता विकास तिवारी, विशाल गर्ग, संजीव चौधरी, नवनीत परमार, स्वदेश चौधरी, रवि जैसल, महिला नेत्री अश्वनी चौहान, कामिनी सडाना समेत अनेक भाजपाई, अधिकारी मौजूद रहे। आईजी पीवीके प्रसाद, सेनानायक आरएल शर्मा ने सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
       
पांच रिक्रूट हुए बेहोश      
चिलचिलाती धूप को कई रिक्रूट सहन नहीं कर पाए। परेड के बीच में ही एक एक कर पांच रिक्रूट बेहोश होकर गिर पड़े। ये सब तब हुआ जब सीएम परेड की सलामी ले रहे थे या फिर संबोधित कर रहे थे। आनन फानन में बेहोश होते रहे हर रिक्रूट को उठाकर पंडाल के बाहर ले जाया जाता रहा। फिर उन्हें उपचार दिलाया गया। मीडिया ने जब इसकी कवरेज करनी चाही तब खुद सेनानायक आरएल शर्मा मान मनौव्वल पर उतर आए। रिक्रूट सुबह पांच बजे से परेड की तैयारी में जुटे थे।
      
कंधे पर बैठाकर मनाई खुशी      
पासिंग आउट परेड के बाद बंदीरक्षक बने रिक्रूटों ने खुशी मनाई। एक दूसरे को कंधे पर उठाकर खुशी का इजहार किया। परिजन भी इस खुशी में शामिल हुए। पासिंग आउट परेड के दौरान परिजन अपने अपने मोबाइल फोन में यादगार पल को कैद करने में लगे रहे। मैदान के इर्द गिर्द खासी भीड़ लगी रही।

       
17 साल बाद हुई भर्ती       
प्रदेश की जेलों के लिए बंदीरक्षकों की पहली बार भर्ती हुई है। जेलों में बंदीरक्षकों का टोटा है। 187 बंदीरक्षकों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली तो शुक्रवार को बेलपडाव रामनगर नैनीताल में 183 बंदीरक्षक शपथ लेंगे। इस तरह कुल 370 बंदीरक्षक प्रदेश की जेलों को मिल गए अब काफी हद तक बंदीरक्षकों की कमी खत्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed