फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is the first state in the country to participate in e-National Agriculture Market

Dehradun: ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में उत्तराखंड देश का पहला राज्य, अब तक प्रदेश की 20 फल-सब्जी मंडी जुड़ चुकी

Thu, 30 Nov 2023 11:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:12 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने 2017 में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना शुरू की। इससे जुड़ने वाली मंडी को केंद्र सरकार आधारभूत सुविधाएं और अवस्थापना विकास के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि दे रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand is the first state in the country to participate in e-National Agriculture Market
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। अब तक राज्य की 20 फल-सब्जी मंडी ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ चुकी हैं। नौ हजार किसानों को योजना में पंजीकृत किया गया है और 128 करोड़ का कारोबार किया गया।

विज्ञापन

किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने और बिचौलियों की भूमिका को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने 2017 में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना शुरू की। इससे जुड़ने वाली मंडी को केंद्र सरकार आधारभूत सुविधाएं और अवस्थापना विकास के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि दे रही है। जिसमें इंटरनेट लीज लाइन, कंप्यूटराइजेशन, प्रयोगशाला, नीलामी कक्ष समेत अन्य कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन

ई-नाम योजना से किसान अपनी उपज को ऑनलाइन नीलामी के जरिये देश के किसी भी मंडी के आढ़ती को बेच सकता है। उत्पाद की गुणवत्ता जांच के लिए मंडियों में टेस्टिंग लैब बनाई गई है। 2017 में प्रदेश की पांच मंडी हरिद्वार, काशीपुर, किच्छा, सितारगंज, गदरपुर से योजना शुरू की गई थी। इसके बाद 2018 में 11 मंडियों को इसमें शामिल किया गया। इस वर्ष भगवानपुर, लक्सर, कोटद्वार और मंगलौर मंडी भी ई-नाम से जुड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tunnel Rescue:  जब मलबा गिरा तो लगा कभी नहीं निकल पाएंगे..सुरंग से बाहर आए झारखंड के विश्वजीत ने सुनाई आपबीती

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के उप महाप्रबंधक विजय थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में कुल 23 फल-सब्जी मंडी संचालित हैं। इसमें 20 मंडी ई-नाम में शामिल हो गईं हैं। ई-नाम मंडी बनाने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। अब तक नौ हजार किसान और 5455 व्यापारियों को पंजीकृत किया गया। पंजीकृत किसानों ने 128 करोड़ का कारोबार किया है। जिन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान किया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed