फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Rescue Jharkhand Vishwajeet said when debris fell I thought I would never be able to get out

Tunnel Rescue: जब मलबा गिरा तो लगा कभी नहीं निकल पाएंगे..सुरंग से बाहर आए झारखंड के विश्वजीत ने सुनाई आपबीती

Thu, 30 Nov 2023 08:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Nov 2023 08:27 AM IST
सार

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आ गए हैं। रैट माइनर्स की टीम ने मंगलवार को मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में सफलता पाई। बीते 17 दिनों से कई टीमें बचाव अभियान में जुटी थीं। अब बाहर आने के बाद मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Jharkhand Vishwajeet said when debris fell I thought I would never be able to get out
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में जब मलबा गिरा तो लगा कभी नहीं निकल पाएंगे, लेकिन जब धीरे-धीरे हमें बचाने के लिए प्रयास शुरू हुए। ऑक्सीजन और खाने के लिए व्यवस्था के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन ने गति पकड़ी तो बाहर निकलने की उम्मीद बंधी। यह आपबीती है सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे झारखंड के ग्राम केशोडीह निवासी विश्वजीत कुमार की।

विज्ञापन

विश्वजीत ने बताया कि बीते 12 नवंबर सुबह जब भूस्खलन हुआ और मलबा गिरा तो सुरंग के अंदर फंसने के 10-15 घंटे तक बहुत परेशानी हुई। लगा कि अब वह बाहर नहीं निकल पाएंगे, लेकिन फिर पानी के पाइप से खाने और ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हुई तो एक उम्मीद जगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हिम्मत और हौसले को सलाम: सुरंग से लौटने के बाद मजदूर फिर मजबूत...बोले- लौटकर फिर काम में जुटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन





बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक ने उन्हें बचाने के प्रयास किए। हमारी जान बचाने के लिए देशभर से मशीनें मंगवाई गईं, दुनियाभर के विशेषज्ञ मौके पर आए। विश्वजीत ने सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को बचाने के लिए सरकार का आभार जताया। सुरंग के अंदर फंसे रहे झारखंड के ही सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें सुरंग में फंसने के चौबीस घंटे तक बहुत दिक्कत हुई, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैंं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed