{"_id":"5f3e1db6b641ec21b84212c1","slug":"uttarakhand-is-the-first-state-in-the-country-to-integrate-with-startup-india-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप इंडिया पोर्टल से एकीकरण करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप इंडिया पोर्टल से एकीकरण करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य
Thu, 20 Aug 2020 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
startup india
उत्तराखंड का स्टार्टअप पोर्टल का केंद्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया पोर्टल से एकीकरण (इंटीग्रेशन) हो गया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जो स्टार्टअप इंडिया पोर्टल से सीधे जुड़ा है। इससे अब स्टार्टअप एक ही आईडी से केंद्र और प्रदेश के पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश के स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
स्टार्टअप यानी नवाचार आइडिया वाले नए उद्यमियों को पंजीकरण करने के लिए अभी तक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग पोर्टल बनाए गए हैं। केंद्र की ओर से उत्तराखंड के 259 स्टार्टअप और राज्य सरकार की ओर से 66 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
कई बार स्टार्टअप इंडिया की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश के स्टार्टअप को नहीं मिलती थी। उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल का कहना है कि केंद्र और प्रदेश के स्टार्टअप पोर्टल के इंटीग्रेशन होने से स्टार्टअप को यह फायदा होगा कि यदि केंद्र से मान्यता प्राप्त कोई स्टार्टअप उत्तराखंड में आना चाहता है तो उसे अलग से पंजीकरण नहीं करना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह उत्तराखंड का स्टार्टअप अपनी आईडी से सीधे स्टार्टअप इंडिया के पोर्टल पर लॉग इन कर सकता है। इससे सूचनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी स्टार्टअप को आसानी से मिल सकेगी।