फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investors Summit 2023 Home Minister Amit Shah performs Ganga Aarti in Rishikesh Parmarth Niketan

Rishikesh: गृहमंत्री अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती, राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ में डाली आहुति

Sat, 09 Dec 2023 07:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Dec 2023 07:02 PM IST
सार

Rishikesh News: गृहमंत्री अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में गंगा अरती के बाद संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने उन्हें रुद्राक्ष का दिव्य पौधा, इलायची की माला और अंगवस्त्र भेंट किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Investors Summit 2023 Home Minister Amit Shah performs Ganga Aarti in Rishikesh Parmarth Niketan
परमार्थ निकेतन में गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में हवन में आहुति दी और गंगा आरती की। परमार्थ निकेतन की ओर से गृहमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा, गणेश की प्रतिमा और इलाइची की माला भेंट की गई। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


Global Investors Summit: अमित शाह बोले- उत्तराखंड ही एक स्थान...जहां दैवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी
विज्ञापन


वैश्विक निदेशक सम्मेलन के बाद अपराह्न चार बजे गृहमंत्री अमित शाह वायुसेना के हेलिकॉप्टर से स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन घाट पर पहुंचे। यहां से कार से परमार्थ निकेतन तक पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में किए जा रहे हवन में आहुति डाली। उसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। आरती स्थल पर ही राष्ट्रगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अमित शाह को रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और अंगवस्त्र भेंट किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, वर्तमान समय में राष्ट्र राजनीति से राष्ट्रनीति की ओर बढ़ रहा है। भारत में राष्ट्रनीति का नया संविधान लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड की धरती जीवन जीने का रास्ता दिखाती है।

कहा, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नीयत, नीति और नियति के संगम से देश को नई दिशा दी है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, महेंद्र भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक, योगगुरु बाबा रामदेव, महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती आदि रहे।

हाथ जोड़ संबोधन से किया इन्कार
कार्यक्रम के दौरान परमार्थ के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से संबोधन का निवेदन किया, लेकिन गृह मंत्री शाह ने हाथ जोड़ते हुए संबोधन से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed