फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Global Investor Summit 2023 Home Minister Amit Shah Speech CM Dhami News in Hindi

Global Investors Summit: अमित शाह बोले- प्रकृति को बिगाड़े बिना उत्तराखंड से जुड़े उद्योग जगत, गिनाईं खूबियां

Sat, 09 Dec 2023 06:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Dec 2023 06:26 PM IST
सार

Global Investors Summit 2023, Amit Shah News in Hindi: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएम धामी कहते हैं कि यहां कुदरत है...देव हैं...लेकिन मैं इसके साथ ये भी कहूंगा कि यहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन भी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Global Investor Summit 2023 Home Minister Amit Shah Speech CM Dhami News in Hindi
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आह्वान किया कि राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को बिगाड़े बगैर इको फ्रेंडली तरीके से उत्तराखंड को उद्योग जगत से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड इसका समूचे विश्व के सामने एक मजबूत उदाहरण बनेगा।

विज्ञापन


शाह शनिवार को देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड सरकार के आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन समारोह में उपस्थित निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कथन का समर्थन किया कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड समारोह नहीं है, बल्कि कई चीजों की शुरुआत है।
विज्ञापन

कहा, सीएम धामी ने जब उनसे निवेशक सम्मेलन में दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लक्ष्य की बात कही थी, तो उन्हें संदेह हुआ था, लेकिन आज 3.50 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। उन्होंने सीएम धामी को इसके लिए बधाई दी। पीएम की तरह गृहमंत्री ने भी दोहराया कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह मोदी का भरोसा है, जो हर उत्तराखंडवासी की थाती है। उत्तराखंड में दैवीय शक्ति और विकास के साथ अब धामी ने परफॉरमेंस से भी जोड़ दिया है। कहा, अटल ने उत्तराखंड की रचना की, मोदी जी इसे संवार रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शाह का स्वागत किया और उन्हें तिमूर का इत्र और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार शॉल भेंट किया।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा, सरकार ने पीएम ने हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड लांच किया और प्रदर्शनी में रखा सारा सामान बिक गया। कई प्रदेशों से इनकी डिमांड भी आ गई है। वेड इन उत्तराखंड के आह्वान से उत्साहित कारोबारियों ने अपने बारात घरों की दरें बढ़ा दी हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान, मदर इंडिया के एमडी मनीष बंदलीश व रसना के एमडी पिरूज खंबाटा ने भी संबोधित किया। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने धन्यवाद किया।

Global Investors Summit Live: परमार्थ निकेतन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

देश की जिम्मेदारी छोटे राज्यों का प्रयोग सफल हो
शाह ने कहा, अटल जी ने झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड राज्य बनाए। छोटे राज्यों का यह प्रयोग सफल हो, यह पूरे देश की जिम्मेदारी है। यह पूरी दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आह्वान किया कि जिस राज्य में हमारे श्रद्धा केंद्र हैं, वह राज्य आगे बढ़े। देश के 40 प्रतिशत हिस्से को पीने का पानी पहुंचाने वाली गंगा यमुना जहां से निकलती हैं, उस उत्तराखंड को मजबूत और विकसित करें।

उत्तराखंड में ढेर सारी संभावनाएं, गिनाईं खूबियां
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, निवेश के लिए उत्तराखंड में ढेर सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेश के अनुकूल वातावरण के संबंध में कई खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, उत्तराखंड देश की राजधानी के नजदीक है। एक्सप्रेस हाईवे बनने से ढाई घंटे में दिल्ली जा सकते हैं। पूरे विश्व के यात्रियों को यहां लाने की क्षमता देवभूमि में है। पूरे भारत में सबसे शांत और सुरक्षित राज्य है। इसकी कानून व्यवस्था देश के सबसे कम अपराध दर्ज करने वाले राज्यों में से है। यहां औद्योगिक संघर्ष जीरो है। हड़ताल कम होने से मानव दिन की क्षति कम से कम है।

अगले दो सालों में हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
शाह ने कहा, अगले दो सालों यानी 2025 के समाप्त होते-होते भारत पांच ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बन जाएगा। भारत 10 साल में विश्व की अंकतालिका में 11वें से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में हरेक क्षेत्र में ऐसा विकास किया है, पूरी दुनिया चकाचौंध है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। 75 साल में एक बार भी इतनी बड़ी छलांग भारत के अर्थतंत्र ने कभी नहीं लगाई। उन्होंने आईएमएफ की रिपोर्ट का जिक्र किया कि 2027 तक भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत विश्व की तीसरी नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मोदी टेरर फ्री दुनिया का नेतृत्व देने का कर रहे काम
शाह ने कहा, पीएम मोदी पूरी दुनिया को टेरर फ्री दुनिया का नेतृत्व देने का काम कर रहे हैं। उनकी विजनरी लीडरशिप के कारण आज भारत जलवायु परिवर्तन के आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। मेक इन इंडिया के माध्यम से पूरी दुनिया की जीडीपी में जो सुस्ती है, उसे गति देने का प्रयास किया। शाह ने जी-20 का जिक्र किया कहा, देश के 60 स्थानों में विदेशी मेहमानों को पहुंचाकर उन्हें भारत से परिचय कराने काम किया। दिल्ली घोषणापत्र भारत के परचम को आसमान पर ले जाना है, जो कई दशकों तक याद किया जाएगा।

ऑपरेशन सिलक्यारा का श्रेय सीएम धामी को दिया
शाह ने खुले मंच से ऑपरेशन सिलक्यारा का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया। कहा, मैं निसंकोच कहना चाहता हूं कि सीएम के नेतृत्व के प्रयास ने ही 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। पूरा देश चिंतित था और यह सोच रहा था कि श्रमिक भाइयों का क्या हो, धामी धैर्यपूर्वक कई बार उनसे बात की। उनके चेहरे पर अद्भुत शांति और विश्वास एक नेतृत्व के बहुत बड़ी बात और बहुत बड़ा प्रमाण है।

नया उत्तराखंड देश का ग्रोथ इंजन बनने को तत्पर : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पूरी टीम के परिश्रम और संस्थाओं के सहयोग से 3.50 लाख करोड़ रुपये निवेश करार किए। 44,000 करोड़ की ग्राउंडिंग के कार्य प्रगति पर हैं। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप नया उत्तराखंड देश का ग्रोथ इंजन बनने को तत्पर है। उन्होंने वचनबद्धता जताई कि उत्तराखंड निवेश करने वालों का विश्वास नहीं टूटने नहीं देगा। विश्वास जताया, उद्योगों के उत्तराखंड एक श्रेष्ठ ब्रांड साबित होगा। सरकार 21वीं सदी का तीसरा दशक मूर्तरूप से साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन का आह्वान करने पर उन्होंने पीएम का आभार जताया। स्थानीय उद्यमियों के सहयोग की तारीफ की और उन्हें उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed