फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investment and Infrastructure Development Board will be formed bill introduced

Uttarakhand Assembly Session: प्रदेश में बनेगा निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड, सदन में विधेयक पेश

Thu, 07 Sep 2023 02:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Sep 2023 02:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने बुधवार को सदन पटल पर उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) विधेयक 2023 पेश किया। इसके तहत बोर्ड और कार्यकारिणी समिति के गठन का प्रावधान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Investment and Infrastructure Development Board will be formed bill introduced
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य के तीव्र आर्थिक विकास के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार करेगी। निजी क्षेत्र के भागीदारी से तैयार होने वाला यह ढांचा उत्तराखंड निवेश व अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से होगा।

विज्ञापन


बोर्ड के गठन के लिए प्रदेश सरकार ने बुधवार को सदन पटल पर उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) विधेयक 2023 पेश किया। इसके तहत बोर्ड और कार्यकारिणी समिति के गठन का प्रावधान है।

विज्ञापन

265 अधिनियमों का अस्तित्व होगा खत्म, निरसन विधेयक पेश

प्रदेश सरकार ने अविभाजित उत्तरप्रदेश के समय में वर्ष 1950 से वर्ष 2000 तक 218 और राज्य गठन के बाद 47 अधिनियमों को समाप्त करने के लिए सदन पटल पर उत्तराखंड विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक 2023 रखा। इस अधिनियम के तहत 265 अधिनियमों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Instagram: रील बनाने के लिए बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक...लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई

लोक ऋण अधिनियम समाप्त करने का संकल्प प्रस्ताव

केंद्र सरकार के स्तर पर लोक ऋण अधिनियम 1944 को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने विधानसभा में बुधवार को संकल्प प्रस्तुत किया। वित्त मंत्रालय ने सभी राज्य से इस बारे में सूचना राज्य विधानमंडल में रखने की अपेक्षा की थी। इसी क्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार का संकल्प प्रस्ताव रखा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed