{"_id":"69987457865e05ef43060f88","slug":"uttarakhand-international-para-badminton-players-manoj-sarkar-and-mandeep-injured-in-road-accident-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मनदीप सड़क हादसे में घायल, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मनदीप सड़क हादसे में घायल, आईसीयू में भर्ती
Fri, 20 Feb 2026 08:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Feb 2026 08:21 PM IST
सार
मनोज सरकार और उनके साथ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर कार में आराम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ गया और कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार व मनदीप कौर शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कस्बे में हुआ। मनोज सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ जा रहे थे। हालत गंभीर होने पर मनोज को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उस समय मनोज सरकार और उनके साथ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर कार में आराम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बम से उड़ाने की धमकी के बाद सतर्कता, हाईकोर्ट समेत सभी कोर्ट और न्यायाधीशों की सुरक्षा का होगा ऑडिट
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज सरकार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिचितों और खेल जगत में चिंता का माहौल है।