फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Intelligence action in case of lapse in CM Dhami security five security personnel removed

Uttarakhand: सीएम धामी की सुरक्षा में चूक मामले में इंटेलिजेंस की कार्रवाई, पांच सुरक्षाकर्मियों को हटाया

Tue, 11 Mar 2025 09:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Mar 2025 09:47 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Intelligence action in case of lapse in CM Dhami security five security personnel removed
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस मामले में जांच की गई तो प्रथमदृष्टया लापरवाही इन पुलिसकर्मियों की सामने आई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: अचानक सचिवालय में चिल्लाने लगा चालक, सीएम तक पहुंचने की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed