फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Industries Would Installed Air Purifier Plant till 31st March For Avoid Pollution

उत्तराखंड: हवा को जहरीली बना रहे उद्योगों पर कसा शिकंजा, 31 मार्च तक लगाना होगा वायु शोधक संयंत्र

Thu, 22 Oct 2020 02:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 02:08 AM IST
सार

  • 31 मार्च 2022 तक हवा में जहरीली गैसों को जाने से रोकने को करने होंगे उपाय 
  • जल, वायु की गुणवत्ता सुधारने का काम करने वाले विभागों को मिलेंगे 2.5 करोड़

विज्ञापन
Uttarakhand: Industries Would Installed Air Purifier Plant till 31st March For Avoid Pollution
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में हवा को जहरीली बना रहे उद्योगों पर अब पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने इस तरह के उद्योगों को 31 मार्च 2022 तक वायु शोधक संयंत्र लगाने को कहा है। बुधवार को बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


बोर्ड के संज्ञान में आया कि प्रदेश में ऐसे भी कई उद्योग हैं जो इगनॉट बनाने का काम करते हैं, अभी तक करीब ऐसे 54 उद्योग चिह्नित किए गए हैं। इन उद्योगों को कहा गया है कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन



बोर्ड बैठक में इसके लिए समय सीमा तय कर दी गई। इस तरह के उद्योग कोटद्वार, भगवानपुर, काशीपुर, किच्छा में अधिक हैं। इगनॉट के उत्पादन में उच्च ताप पर लोहे को पिघलाया जाता है और इससे कई जहरीली गैस वातावरण में पहुंचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड 2.5 करोड़ रुपये तक की मदद करेगा

इसी के साथ बोर्ड ने यह भी तय किया है कि वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम करने या उनकी गुणवत्ता बढ़ाने की योजना बनाने वाले विभागों को बोर्ड 2.5 करोड़ रुपये तक की मदद करेगा। बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि पर्यावरणीय आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी यह पैसा दिया जाएगा। 

बोर्ड ने हरिद्वार में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की मंजूरी भी दी। इसके साथ ही देवप्रयाग में सेप्टेज वाहन के लिए 45 लाख रुपये भी मंजूर किए। देवप्रयाग में सीवर लाइन से यह वाहन सीवेज को खींच कर शोधन संयंत्र तक पहुंचाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed