फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: India First Snow leopard conservation center to be built in Lanka, Uttarkashi

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के लंका में बनाया जा रहा है देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र

Mon, 26 Oct 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Oct 2020 02:30 AM IST
सार

  • जिले के दौरे पर पहुंचे वन संरक्षक गढ़वाल ने दी जानकारी
  • कहा, उत्तरकाशी व चमोली में खोल जाएंगे भालू रेस्क्यू केंद्र

विज्ञापन
Uttarakhand: India First Snow leopard conservation center to be built in Lanka, Uttarkashi
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक ने सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के लंका में पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


साथ ही उत्तरकाशी एवं चमोली में भालू रेस्क्यू केंद्र स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्य वन संरक्षक पटनायक ने उत्तरकाशी वन प्रभाग के कार्यों की समीक्षा की। लंका पहुंचकर उन्होंने प्रस्तावित हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: सीमांत हिमालयी क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने में लेंगे सेना की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह हिम तेंदुए के संरक्षण, जन भागीदारी एवं सतत आजीविका विकास विषय पर धराली में आयोजित कार्यशाला में भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनसे वन्य जीवों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

ऋषिकेश में मंकी रेस्क्यू केंद्र बन रहा

इस पर उन्होंने बताया कि लंगूर एवं बंदरों की समस्या से निपटने के लिए ऋषिकेश में मंकी रेस्क्यू केंद्र बन रहा है, जबकि उत्तरकाशी एवं चमोली में भालू रेस्क्यू केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि सिक्योर हिमालय के माध्यम से क्षेत्र के 50 युवाओं को साहसिक पर्यटन, होम स्टे, बर्ड वॉचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।

इस मौके पर सचेंद्र पंवार, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन श्रीवास्तव, डीएफओ आरबी सिंह, हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत, धराली के वन सरपंच दुर्गेश रावत, हर्षिल ईको विकास समिति के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत, जैव विविधता समिति के अध्यक्ष प्रथम सिंह पंवार, रेंजर प्रताप पंवार, पूजा चौहान, उम्मेद सिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed