फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ias officers transfer 2018 list

उत्तराखंड:18 आईएएस और पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 28 Nov 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand ias officers transfer 2018 list
तबादला - फोटो : demo pics

शासन ने 12 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के प्रभार बदल दिए हैं। कई अधिकारियों के पर कतरे गए हैं तो कुछ की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एसीएस मुख्यमंत्री का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


अब अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश के अलावा राधा भी मुख्यमंत्री की एसीएस रहेंगी। कुमाऊं के आयुक्त को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन से गृह एवं कारागार का प्रभार हटाकर सचिव नितेश झा को जिम्मेदारी दी गई है। झा के पास पहले ही आधा दर्जन भारी भरकम महकमे हैं।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से नागरिक उड्डयन विभाग हटा लिया गया है। उन्हें पहले से मौजूद लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के साथ खनन विभाग का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा रणबीर सिंह से आबकारी का प्रभार हटाकर प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को दिया गया है। बर्द्धन से गृह और कारागार का प्रभार हटा सचिव नितेश झा को दे दिया है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी को नए विभागों में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नियोजन का प्रभार दिया है। सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु को बायोटेक्नोलॉजी विभाग का प्रभार दिया गया है।

 

सचिव कृषि, उद्यान, गन्ना एवं चीनी डी सैंथिल पांडियन को मौजूदा विभागों के साथ पंचायतीराज विभाग का प्रभार दिया है। कमिश्नर कुमाऊं राजीव रौतेला को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रभारी सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को मौजूदा विभागों के साथ नागरिक उड्डयन का प्रभार दिया है।

अपर सचिव लोक निर्माण वी.षणमुगम को आबकारी आयुक्त के पद से हटा दिया है। सचिव रंजीत सिन्हा से नियोजन, पंचायतीराज और बायोटेक्नोलाजी विभाग हटाकर उन्हें केवल पुनर्गठन और जनगणना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव वित्त एवं आपदा प्रबंधन सबिन बंसल से निदेशक (खनन) का प्रभार वापस ले लिया गया है। महानिदेशक (सूचना) दीपेंद्र चौधरी को आबकारी आयुक्त का प्रभार दिया गया है।

वहीं, पीसीएस अफसर आलोक कुमार पांडेय से निदेशक (प्रशासन एवं मानीटरिंग) पंत नगर विवि का प्रभार हटाया है। अब उनके पास केवल मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर का चार्ज ही रहेगा। बाध्य प्रतीक्षा चल रहे पीसीएस अफसर देव कृष्ण तिवारी को अपर सचिव गृह, उमेश नारायण पांडेय को अपर सचिव उद्योग एवं निदेशक राजकीय मुद्राणालय रुड़की और कमेंद्र सिंह को निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग पंत नगर विवि का प्रभार दिया गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री मेहरबान सिंह बिष्ट को मौजूदा प्रभारों के साथ निदेशक खनन का प्रभार भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed