फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: IAS Eva Ashish Srivastava becomes Tehri District New DM

उत्तराखंड: ईवा आशीष श्रीवास्तव बनीं टिहरी की नई डीएम, आईएएस मंगेश पीएमओ के लिए रिलीव

Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: IAS Eva Ashish Srivastava becomes Tehri District New DM

उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया है। इस पद पर रहे आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनाती के लिए रिलीव हो गए हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, अपर सचिव ईवा आशीष श्रीवास्तव को शासन के विभागों और गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी पद की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। अब वह टिहरी जिलाधिकारी का जिम्मा संभालेंगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी का दायित्व अपर सचिव आशीष कुमार चौहान को सौंपा गया। चौहान अपर सचिव नागरिक उड्डयन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा भी हैं।

विज्ञापन

लोनिवि में पांच अभिंयताओं का किया गया तबादला 

लोक निर्माण विभाग में विभागाध्यक्ष कार्यालय में तैनात मुख्य अभियंता स्तर एक अयाज अहमद का तबादला कर दिया गया है। उन्हें क्षेत्रीय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के पद पर पौड़ी में तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता पिछले कुछ दिनों से विवादों में थे। शासन ने उनके अलावा चार और अभियंताओं का तबादला किया है।

सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, पौड़ी मुख्य अभियंता स्तर दो पर तैनात गोकर्ण सिंह पांगती का तबादला विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून में किया गया है। मुख्य अभियंता स्तर एक शरद कुमार बिरला अब मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग का दायित्व देखेंगे।

उन्हें मुख्य अभियंता एडीबी पीएमयू देहरादून व विश्व बैंक दायित्व से मुक्त किया गया है। मुख्य अभियंता स्तर दो प्रमोद कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग के दायित्व से मुक्त करते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता लोनिवि अल्मोड़ा के पद पर भेजा गया है। टिहरी में आठवें वृत्त में तैनात अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह को प्रभारी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता देहरादून बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed