फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand honoured for tops the country in protection of tigers 

बाघों के संरक्षण में उत्तराखंड देशभर में अव्वल, केंद्रीय वन मंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 30 Jul 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand honoured for tops the country in protection of tigers 

बाघों के संरक्षण और सुरक्षा मानकों की दिशा में कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड (कैट्स) के मानकों पर देशभर में नंबर वन रहने के लिए वन विभाग के लैंसडौन वन प्रभाग को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राज्य के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पीसीसीएफ डीवीएस खाती व डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन से कैट्स का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन


 इस दौरान वन मंत्री डॉ. रावत ने केंद्रीय मंत्री से प्रतिपूरक वनीकरण निधि नियमावली-2017 के अंतर्गत राज्य को भूमि जल संरक्षण कार्य, मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने आदि को इस नियमावली में शामिल करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कैट्स के मानकों पर विश्व में जो भी खरे उतरे हैं, वे नेशनल पार्क या कंजर्वेशन रिजर्व हैं। लैंसडौन पहला टेरिटोरियल डिवीजन है, जिसे यह उपलब्धि मिली है। 

शिकार हुआ तो अफसर होंगे जिम्मेदार

Uttarakhand honoured for tops the country in protection of tigers 

क्षेत्रफल के अनुपात में उत्तराखंड देश में नंबर वन 
वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार का लैंसडौन वन प्रभाग देश का पहला ऐसा वन क्षेत्र बन गया है जो कि कैट्स यानी कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्स के मूल्यांकन में खरा उतरा है। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग पूरे दुनिया में संरक्षित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में पहला कैट मानकीकृत क्षेत्र हो गया है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि बाघों के संरक्षण में राज्य वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाता है। 340 बाघों के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में बाघों की संख्या के मामले में उत्तराखंड देश का नंबर एक राज्य है। बाघों की गणना के 2016-17 के नए आंकड़ों के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व में करीब 208 विशिष्ट बाघ एवं राजाजी टाइगर रिजर्व में कम से कम 34 विशिष्ट बाघों की पहचान की गई है।

शिकार हुआ तो अफसर होंगे जिम्मेदार
देहरादून। इस उपलब्धि को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वन विभाग को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि अगर बाघों का शिकार हुआ तो वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा बाघों के शिकार आदि में कर्मियों की मिलीभगत मिलती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करनी होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने वन विभाग को निर्देश दिए कि कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed