फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand hit by thunder stroke

उत्तराखंड में हुआ भयंकर वज्रपात, तीन की मौत सात गंभीर रूप से झुलसे

Mon, 29 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
ब्यूरो / अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Mon, 29 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand hit by thunder stroke
thunder

उत्तराखंड प्रदेश के उत्तरकाशी ‌जिले में भंयकर वज्रपात होने से तबाही मच गई। घायलों को हेलीकॉप्टर से सीएचसी पुरोला में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


मोरी ब्लॉक के चांगसिल बुग्याल में वज्रपात से तीन भेड़ पालकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए। तीन घायलों को हेलीकॉप्टर से सीएचसी पुरोला में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण अन्य घायलों को हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंचाया जा सका। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से इन घायलों और मारे गए लोगों के शवों के मोरी पहुंचाया। हादसे में मौंडा निवासी परमानंद और किशन सिंह बाल-बाल बच गए। इन दोनों ने ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांगसिल बुग्याल में हुआ वज्रपात

uttarakhand hit by thunder stroke
लाश

मोरी ब्लॉक के चांगसिल बुग्याल में शुक्रवार शाम वज्रपात से बलावट निवासी अमर सिंह (50) पुत्र दिलीप सिंह, लोकेश (31) पुत्र रतन सिंह व मौंडा निवासी मोर सिंह पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई। जबकि जगदीश सिंह, जितेंद्र सिंह, दिनेश रावत, जनक, संजय रावत, अखिलेश और चमन चौहान वज्रपात से झुलस गए।

इनमें से मौंडा निवासी चमन, बलावट निवासी जगदीश सिंह और जितेंद्र सिंह को हेलीकॉप्टर से सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया है। अन्य घायलों को लेने के लिए देहरादून से हेलीकाप्टर पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग नहीं कर पाया।

बाद में एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अन्य घायलों और हादसे में मारे गए लोगों के शवों कोे मोरी सीएचसी पहुंचाया।

ओलावृष्टि बारिश से फसलें बर्बाद

uttarakhand hit by thunder stroke
बिजली - फोटो : self

गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। चमोली जिले में दोपहर बाद तीन से चार बजे तक बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई।

पोखरी क्षेत्र के गांवों में एक घंटे हुई ओलावृष्टि से सब्जियां और धान की फसल चौपट हो गई। गोपेश्वर में भी दोपहर बाद एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। नंदप्रयाग, घाट और पीपलकोटी में भी बारिश से ठंडक लौट आई है।

इधर, लैंसडौन में शुक्रवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से नगर का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जगह-जगह पेड़ सड़क, बिजली और फोन लाइनों पर गिरे पड़े थे। इससे बिजली और दूरसंचार की व्यवस्था 18 घंटों तक बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed