फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand High Court will get three judges

उत्तराखंड हाइकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए जज

Tue, 09 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल  Updated Tue, 09 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand High Court will get three judges

उत्तराखंड हाइकोर्ट में जल्द ही तीन नए जज नियुक्त होने की उम्मीद है। संभावना है कि आगामी सोमवार को न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। नए न्यायाधीश बनने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज तिवारी, शरद शर्मा और लोकपाल सिंह के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


हाइकोर्ट में लंबे समय से न्यायाधीशों के चार पद रिक्त चल रहे थे। इन नियुक्तियों के बाद भी न्यायाधीश का एक पद खाली रहेगा। पहले हाइकोर्ट में न्यायाधीशों के नौ पद थे जिन्हें बाद में बढ़ाकर 11 कर दिया गया था। वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल सात न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन


जस्टिस धर्मवीर शर्मा का देहांत हो जाने, जस्टिस ब्रह्म सिंह वर्मा के रिटायर होने और जस्टिस तरुण अग्रवाल का तबादला हो जाने के बाद रिक्त पदों की संख्या चार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून और वकालत के हैं विशिष्ट जानकार

uttarakhand High Court will get three judges

हाइकोर्ट की ओर से न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शरद शर्मा, मनोज तिवारी और लोकपाल सिंह के नाम की संस्तुति की गई थी। जानकारी के मुताबिक न्यायाधीशों का चयन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

तीनों अधिवक्ताओं के मेडिकल की प्रक्रिया सोमवार और मंगलवार को नैनीताल में पूरी कर ली गई है। स्थापित परंपराओं के अनुरूप तीनों अधिवक्ताओं ने कोर्ट आना और पैरवी करना बंद कर दिया। चयनित अधिवक्ताओं को दिनभर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

तीनों अधिवक्ताओं की गिनती कानून और वकालत के विशिष्ट जानकारों में होती है। उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी चीफ स्टैंडिंग काउंसिल और अपर महाधिवक्ता रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नंदाबल्लभ तिवारी के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed