फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High Court said to government to provide facilities to committee for Quarantine center Monitoring

उत्तराखंड: क्वारंटीन सेंटर मामले में हाईकोर्ट ने कहा- निगरानी कमेटियों को निरीक्षण के लिए सुविधाएं दे सरकार 

Wed, 30 Sep 2020 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 10:49 PM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली मामले में निगरानी कमेटी की रिपोर्ट सात तक पेश करने को कहा
  • बागेश्वर जिले की निगरानी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आने पर हाईकोर्ट ने दिया समय
  • पूछा, देहरादून की निगरानी कमेटी के  सुझावों पर क्या किया जा सकता है 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court said to government to provide facilities to committee for Quarantine center Monitoring
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली मामले में दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले की निगरानी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आने पर सात अक्तूबर तक रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिए कि सभी निगरानी कमेटियों को निरीक्षण करने के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि देहरादून की निगरानी कमेटी के सुझावों पर क्या किया जा सकता है। देहरादून की निगरानी कमेटी ने 12 सुझाव दिए हैं, जिनमें प्रदेश में 15 दिन के लिए पूर्णत: लॉकडाउन की बात कही गई है।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हाईकोर्ट के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने क्वारंटीन सेंटरों और कोविड अस्पतालों की बदहाली और उत्तराखंड लौटे प्रवासियों की मदद और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में बदहाल क्वारंटीन सेंटरों के मामले में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर माना था कि उत्तराखंड के सभी क्वारंटीन सेंटर बदहाल स्थिति में हैं और सरकार की ओर से वहां प्रवासियों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसका संज्ञान लेकर कोर्ट ने इन अस्पतालों की नियमित निगरानी करने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे।

देहरादून की निगरानी कमेटी के सुझाव : देहरादून की निगरानी कमेटी ने 12 सुझाव दिए है। इनमें कहा गया है कि -
-प्रदेश में 15 दिन के लिए पूर्णत: लॉकडाउन कर देना चाहिए।
-मास्क और गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर जुर्माने की राशि को बढ़ा दिया जाए। 
-नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों का लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।
-कंटेनमेंट जोन में सख्ती कर वहां आवागमन रोका जाए।
-क्वारंटीन सेंटरों में खाने की सुविधा में जो कमी है, उसे दूर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed