फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High court order to government for submit affidavit after set time limit for encroachment removing

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार को दिए अतिक्रमण हटाने के लिए समय तय कर शपथपत्र देने के आदेश

Mon, 02 Nov 2020 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 10:48 PM IST
सार

  • चिदानंद मुनि के रिजर्व फॉरेस्ट की भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला

विज्ञापन
Uttarakhand High court order to government for submit affidavit after set time limit for encroachment removing
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने चिदानंद मुनि की ओर से वीरपुर खुर्द वीरभद्र, ऋषिकेश में रिजर्व फॉरेस्ट की 35 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने मंगलवार 3 नवंबर को भी सुनवाई जारी रखी है। सोमवार को कोर्ट ने राज्य सरकार को अतिक्रमण हटाने के लिए समय तय कर शपथपत्र पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ एवं न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी अर्चना शुक्ला ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि ऋषिकेश के निकट वीरपुर खुर्द वीरभद्र में चिदानंद मुनि ने रिजर्व फॉरेस्ट की 35 बीघा भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इस भूमि पर अवैध निर्माण कर 52 कमरे, एक बड़ा हॉल और गोशाला बनाई गई है।
विज्ञापन


चिदानंद के रसूखदारों से संबंध होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग की ओर से भी इसकी अनदेखी की जा रही है। याचिका में कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन तथा वन विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। याचिकाकर्ता ने भूमि से अतिक्रमण हटाकर इसे सरकार को सौंपने की मांग की थी। पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनवाई जारी रखते हुए राज्य सरकार को अतिक्रमण हटाने के लिए समय तय कर शपथपत्र पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed