फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand high court order about Bangladeshi infiltrators

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ को माना खतरनाक, केंद्र और प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

Tue, 28 Aug 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 28 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand high court order about Bangladeshi infiltrators
court Order

हाईकोर्ट ने गदरपुर में घुसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में केंद्र और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए है। 14 सितंबर को अगली सुनवाई होगी । कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के समक्ष गदरपुर निवासी सुरेश मंडल ने इस मामले में याचिका दाखिल की।

विज्ञापन


याची का कहना था कि उनकी ग्राम सभा में 367 बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं। उन्होंने सभी प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये हैं। यही नहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों ने ग्राम सभा के पदों पर भी कब्जा कर लिया है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


याची के मुताबिक कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद याची की मुश्किलें बढ़ गयीं। याची को  प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से याची को गैंगस्टर घोषित करने की पूरी कोशिश की गयी। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए 14 सितंबर को सुनवाई करना तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed