फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand high court Notice to five states for ganga yamuna Pollution

गंगा-यमुना को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट का यूपी समेत 5 राज्यों को नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

Sat, 15 Dec 2018 08:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand high court Notice to five states for ganga yamuna Pollution
nainital high court - फोटो : google

हाईकोर्ट ने गंगा और यमुना नदियों के मामले में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी अजय गौतम की याचिका पर शुक्रवार को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने पाया कि इन पांचों राज्यों ने पूर्व में जवाब दाखिल करने के कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन


खंडपीठ ने इन राज्यों को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय और देने का निर्णय लिया। कोर्ट अब 11 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी।

अजय गौतम की याचिका में कहा गया था कि गंगा हिंदू धर्म की आस्था है।

समस्त कर्मकांडों में गंगा जल का उपयोग किया जाता है। हकीकत यह है कि गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है।

गंगा और यमुना की अविरलता और जल की गुणवत्ता के लिये केंद्र तथा राज्य सरकार को निर्देश जारी किये जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed