फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Heavy rain landslide vehicle stuck for two hours newborn dies father pain Sahiya Dehradun

बारिश-भूस्खलन का कहर: दो घंटे फंसा वाहन, नवजात ने तोड़ दिया दम...हाथ में बच्चे को लिए पिता ने बताई करुण व्यथा

Sat, 27 Jul 2024 02:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jul 2024 02:07 PM IST
सार

समय पर इलाज मिल जाता तो नवजात की जान बच जाती है, लेकिन बारिश-भूस्खलन से बंद स़ड़कों ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Heavy rain landslide vehicle stuck for two hours newborn dies father pain Sahiya Dehradun
नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचा पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएचसी साहिया से एक दिन के नवजात को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन नवजात को लेकर विकासनगर की ओर जा ररहे थे। इस दौरान कालसी - चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड में मलबा आने से वाहन फंस गया। परिजन दो घंटे तक मोटर मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। इस बीच नवजात ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अपने एक दिन के बच्चे को खोने से परिजन सदमे में है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृत नवजात के पिता ने अस्पताल में हंगामा भी काटा। जानकारी के अनुसार चकराता ब्लॉक के रिखाड़ गांव निवासी अंकित की पत्नी आशा देवी का सीएचसी साहिया में शुक्रवार सुबह प्रसव हुआ था।
विज्ञापन


मौत से सदमे में परिजन
रात को नवजात को अचानक बुखार चढ़ गया। अंकित ने नर्स को इसकी जानकारी दी। नर्स ने हायर सेंटर में दिखाने के लिए कहा। शनिवार सुबह 7.00 बजे अंकित किसी कार चालक से लिफ्ट मांगकर विकासनगर की ओर निकला। कालसी - चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पर मलबा आ रखा था। इस दौरान वाहन बीच रास्ते में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Hevay Rain: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुई भारी भूस्खलन.... तबाही की तस्वीरें बेहद डरावनी

करीब दो घंटे बाद भी मलबा हटाया नहीं जा सका है। करीब नौ बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पिता अंकित का आरोप है कि अगर अस्पताल प्रशासन समय से उन्हें नवजात की स्वास्थ्य की स्थिति की सही जानकारी दे देता तो उसकी मौत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed