फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand hand drawn from organizing 2020 National Games

उत्तराखंड ने 2020 नेशनल गेम्स के आयोजन से खींचा हाथ, ओलंपिक संघ से मांगी 2021 की मेजबानी

Tue, 12 Mar 2019 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Mar 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand hand drawn from organizing 2020 National Games
राजीव मेहता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

2020 नेशनल गेम्स के आयोजन से उत्तराखंड सरकार ने हाथ खडे़ कर दिए हैं। सरकार ने 2020 की बजाय 2021 में नेशनल गेम्स कराने की इच्छा जताई है। इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र मिलने की पुष्टि भारतीय ओलंपिक महासंघ के महासचिव राजीव मेहता ने की है। साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश सरकार के अनुरोध पर उत्तराखंड को 2021 नेशनल गेम्स की मेजबानी सौंप दी है। 2020 नेशनल गेम्स अब छत्तीसगढ़ कराएगा। 

विज्ञापन

बजट में नेशनल गेम्स के लिए 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था थी

बता दें कि बीते 22 दिसंबर को भारतीय ओलंपिक संघ ने 2020 नेशनल गेम्स की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी, छत्तीसगढ़ को 2021 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराना था। हालांकि राज्य सरकार ने इस साल के बजट में नेशनल गेम्स के लिए 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी।

साथ ही दावा किया जा रहा था कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अब राज्य सरकार ने खुद ही 2020 में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में हाथ खड़े कर दिए हैं। करीब एक हफ्ते पहले राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र भेजकर राष्ट्रीय खेल टालने का अनुरोध किया था। मुख्य सचिव ने 2020 के स्थान पर 2021 में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का आग्रह किया था, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ ने मान लिया है।

पत्र भेजकर 2020 की मेजबानी टालने की मांग

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र भेजकर 2020 की मेजबानी टालने की मांग की थी। राज्य सरकार के आग्रह पर 2021 की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ 2020 की मेजबानी करेगा। 
- राजीव मेहता, महासचिव, भारतीय ओलंपिक महासंघ

गोवा में अक्टूबर में होंगे नेशनल गेम्स
गोवा में आयोजित होने वाले 2019 नेशनल गेम्स अब अक्टूबर में होंगे। मार्च-अप्रैल में राज्य में खेल होने थे, लेकिन राज्य में विधानसभा उप चुनाव, बोर्ड परीक्षाओं और लोकसभा चुनाव को देखते हुए गोवा के खेल सचिव ने भारतीय ओलंपिक संघ से खेल टालने की मांग की थी। इस पर ओलंपिक संघ ने नेशनल गेम्स को टालने की अनुमति दे दी। अब गोवा में अक्टूबर में नेशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed