फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Guldar was imprisoned in a cage, the forest department team got success

Uttarakhand: अमरूद के बगीचे में लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग की टीम को मिली सफलता

Sun, 20 Feb 2022 06:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

धनौरी क्षेत्र में पिछले वर्ष मई माह में भी एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand: Guldar was imprisoned in a cage, the forest department team got success
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने से दहशत के पर्याप्त बना गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है।  धनौरी क्षेत्र में एक गुलदार एक माह से ग्रामीणों को दिख रहा था।

विज्ञापन


लदार कभी खेतों पर काम करने वाले किसानों के सामने आ जाता था तो कभी राहगीरों को नजर आ जाता था। गुलदार के क्षेत्र में लगातार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। खासकर जसवावाला गांव में गुलदार के दिखाई देने के कारण पिछले एक महीने से लोग भयभीत नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाईं थी।  वन विभाग की टीम ने करीब 15 दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था, लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो रहा था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए मुर्गे को पिंजरे में रखा था। रविवार सुबह गुलदार पिंजरे में फंसा देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि नर गुलदार की उम्र लगभग चार साल है। उसे फिलहाल रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर में भेज दिया गया है। जहां पहले उसका चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा। चिकित्सीय परीक्षण में अगर गुलदार सही पाया गया तो उसे घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed