फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संस्कृत भाषा में शुरू होगा भाजपा सरकार का नया चैनल, दी जाएंगी रोचक जानकारियां

Mon, 10 Apr 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Apr 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand govt working strongly in sanskrit channel

प्रदेश में भाजपा सरकार अाते ही संस्कृत भाषा में टीवी चैनल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछली सरकार में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था,लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही चैनल को लेकर दोबारा से प्रयास तेज हो गए हैं। संस्कृत अकादमी की ओर से चैनल की डीपीआर के लिए निविदाएं मांगी गई हैं।


 

साधू-संत उठाएंगे खर्चा

Uttarakhand govt working strongly in sanskrit channel
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

24 घंटे के इस चैनल के माध्यम से प्रदेश के चारों धाम समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सीधा प्रसारण करने के अलावा पुराणों और वेदों पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण होगा।
 

Uttarakhand govt working strongly in sanskrit channel
saskrit

शासन स्तर पर पिछले तीन-चार साल से संस्कृत भाषा का चैनल खोलने की तैयारी है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा भी था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand govt working strongly in sanskrit channel
हरीश रावत - फोटो : Self

तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में अकादमी की सामान्य बैठक में चैनल लाने के मसले पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई थी। अकादमी के स्तर पर एक वर्किंग कमेटी का गठन भी हुआ था, जिसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। चैनल के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बना ली गई थी। लाइसेंस के लिए भी बातचीत चल रही थी, लेकिन, सरकार की उदासीनता के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी।

 

 

विज्ञापन
Uttarakhand govt working strongly in sanskrit channel
money

चैनल के लिए 30 करोड़ के बजट का अनुमान लगाया गया है। यह राशि अकादमी को कहां से जुटानी है, इसके लिए भी होमवर्क हो चुका है। तीर्थनगरी
हरिद्वार में ही कई साधू-संतों ने चैनल के लिए वित्तीय मदद का भरोसा दिया है। योगगुरु बाबा रामदेव से भी चैनल के संबंध में बात चल रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed