उत्तराखंड: प्रदेश के 26 शिक्षकों को मिलेगा गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड, यहां देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 26 शिक्षकों को गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड मिलेगा। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी घोषणा कर दी। प्रत्येक जिले से एक प्राथमिक और एक माध्यमिक शिक्षक को यह सम्मान शिक्षक दिवस के मौके पर दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को देहरादून में चार सितंबर को बुलाया गया है। पांच सितंबर को राज्यपाल सचिवालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
किस जिले से किसे मिलेगा सम्मान
जिला माध्यमिक स्तर प्राथमिक स्तर
अल्मोड़ा राजेंद्र सिंह बिष्ट दीपा आर्य
बागेश्वर आलोक पांडे कमला परिहार
चमोली पुष्पा कनवासी विक्रम सिंह
चंपावत राजेंद्र कुमार रेखा बोरा
देहरादून मधु कुकसाल अरविंद सिंह सोलंकी
हरिद्वार पूनम शर्मा अवनीश चौहान
नैनीताल महेश चंद्र जोशी ममता धामी
पौड़ी गढ़वाल नवीन सिंह कुमुद रावत
पिथौरागढ़ राजीव कुमार गिरीश चंद्र जोशी
रुद्रप्रयाग दर्शन सिंह रावत रेखा पुजारी
टिहरी गढ़वाल शशि नेगी ऊषा त्रिवेदी
उत्तरकाशी सोमेंद्र सिंह चंद्रकला शाह
ऊधमसिंह नगर धर्मेंद्र सिंह किरण शर्मा