उत्तराखंड: राज्यपाल ने दिलाई भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ
भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। अब वह पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी।
सातवीं बार विधायक चुने गए और छठे प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर
बंशीधर भगत राज्य के छठे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए। भाजपा ने 14 मार्च को उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की घोषणा की थी। इससे पूर्व 2017 में हरबंस कपूर ने पांचवें प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। बंशीधर भगत अब तक सात बार विधायक बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में
वर्ष 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक चुने गए। फिर 1993 दूसरी व 1996 में तीसरी बार नैनीताल के विधायक बने। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा से वह चौथी बार विधायक बने। उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2012 में परिसीमन कालाढूंगी विधानसभा से उन्होंने फिर विजय प्राप्त की। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सातवीं बार कालाढूंगी से इस बार भी जीत दर्ज की है।