फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Governor oath to Protem Speaker Banshidhar Bhagat at Raj Bhavan

उत्तराखंड: राज्यपाल ने दिलाई भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

Mon, 21 Mar 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। अब वह पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Governor oath to Protem Speaker Banshidhar Bhagat at Raj Bhavan
बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव  आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इसके बाद पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। 

विज्ञापन




सातवीं बार विधायक चुने गए और छठे प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर 
बंशीधर भगत राज्य के छठे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए। भाजपा ने 14 मार्च को उन्हें  प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की घोषणा की थी।  इससे पूर्व 2017 में हरबंस कपूर ने पांचवें प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। बंशीधर भगत अब तक सात बार विधायक बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में


वर्ष 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक चुने गए। फिर 1993 दूसरी व 1996 में तीसरी बार नैनीताल के विधायक बने। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा से वह चौथी बार विधायक बने। उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2012 में परिसीमन कालाढूंगी विधानसभा से उन्होंने फिर विजय प्राप्त की। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सातवीं बार कालाढूंगी से इस बार भी जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed