{"_id":"6523a7212be72071560ec14b","slug":"uttarakhand-governor-gurmeet-singh-visited-rishikesh-saras-mela-got-information-about-organic-products-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: सरस मेले में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्टॉल पर जाकर जैविक उत्पादों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: सरस मेले में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्टॉल पर जाकर जैविक उत्पादों के बारे में ली जानकारी
Mon, 09 Oct 2023 12:42 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
सरस मेले में राज्यपाल गुरमीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही यहां पर लाए गए जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
बता दें कि बीते तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था जो 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
नई तकनीक: केवल 30 सेकंड में पता चलेगा कौन से हथियार से चली गोली, भारत में पहली बार बनी यह मशीन
विज्ञापन
19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टॉल
मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के करीब 313 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें उत्तराखंड से 81 स्वयं सहायता समूह के 243 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 18 राज्यों के 35 स्वयं सहायता समूह के लगभग 70 सदस्य और टिहरी जनपद के 18 स्वयं सहायता समूह के लगभग 53 सदस्य शामिल हैं।