फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Governor flags off Atulya Ganga Cyclothon, one thousand ex-servicemen Gangasagar involved

Uttarakhand: राज्यपाल ने अतुल्य गंगा साइक्लॉथन को किया रवाना, एक हजार पूर्व सैनिक अभियान में शामिल

Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

साहसी और जोशीले पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अगले 11 वर्ष देशभर की सूखती और प्रदूषित नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए समर्पित कर दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Governor flags off Atulya Ganga Cyclothon, one thousand ex-servicemen Gangasagar involved
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के साथ साइकिल यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राजभवन से अतुल्य गंगा साइक्लॉथन-2022 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गंगा नदी की स्वच्छता का अभियान है। अभियान के तहत 1000 पूर्व सैनिक उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगासागर, बंगाल की खाड़ी तक साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


साइक्लॉथन को रवाना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ जल संसाधन सौंपना हर भारतीय का कर्तव्य एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यह साइक्लिंग अभियान लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर के नेतृत्व में मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। इन साहसी और जोशीले पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अगले 11 वर्ष देशभर की सूखती और प्रदूषित नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए समर्पित कर दिए हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने की पूर्व सैनिकों से बातचीत
अभियान से जुड़े पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा पर्यावरण ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के कारण अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। विशेषकर जल प्रदूषण हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। पानी पर रेड अलर्ट जारी हो चुका है। हमारा जल गुणवत्ता सूचकांक 120वें स्थान पर है। यह अत्यंत चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... सियासत: यूक्रेन संकट पर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- नौटंकी नहीं, रेस्क्यू में तत्परता दिखाए सरकार

राज्यपाल ने कहा कि आज हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जल को बचाने के लिए आगे आए। विशेषकर युवा वर्ग को मानवता को जल प्रदूषण से बचाने एवं जल संरक्षण के लिए पहल करनी होगी। राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को गंगा पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाए। लोग सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस अवसर पर ले.ज. अनिल पुरी, ब्रि. विकास रोहेला, ब्रि. नरेंद्र चराग, ब्रि. जयाचंद्रन सीजे, कर्नल अमित बिष्ट, ले.ज. जितेंद्र कृषानिया एवं बड़ी संख्या में साइक्लॉथन के प्रतिभाग पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed