Uttarakhand: सरकार को जल्द मिलेंगे 23 आईएएस अफसर, पीसीएस कैडर के लिए पद होंगे खाली, नए उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
इस वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के आईएएस अफसरों के कैडर को बढ़ा दिया है। अभी तक कैडर में 120 पद थे। अब यह कैडर 126 पदों का हो गया है। अभी 76 आईएएस ही हैं तैनातकैडर के सापेक्ष अभी 76 आईएएस अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अफसर भी कार्यरत हैं। राज्य सरकार उच्च स्तर पर अनुभवी अफसरों की कमी का सामना कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार को जल्द 23 आईएएस अफसर मिल जाएंगे। ये सभी अफसर उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) से पदोन्नति पाकर आईएएस कैडर में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने इन सभी की पदोन्नति के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। इस संबंध केंद्र ने इनके संबंध में जो जानकारी चाही थी, राज्य सरकार ने वह भेज दी है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है।
आईएएस कैडर का कोटा बढ़ा
इस वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के आईएएस अफसरों के कैडर को बढ़ा दिया है। अभी तक कैडर में 120 पद थे। अब यह कैडर 126 पदों का हो गया है। अभी 76 आईएएस ही हैं तैनातकैडर के सापेक्ष अभी 76 आईएएस अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अफसर भी कार्यरत हैं। राज्य सरकार उच्च स्तर पर अनुभवी अफसरों की कमी का सामना कर रही है। सचिव व प्रमुख सचिव स्तर पर उसके पास अफसरों का टोटा है। इनमें सात अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिनमें से सात केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
एक-एक अफसर को कई-कई विभागों का जिम्मा
एक-एक अफसर के पास दो से अधिक विभागों का जिम्मा है। अपर सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारियों के पास निगमों, बोर्डों व समितियों के प्रबंध निदेशक, सचिव व अध्यक्ष का जिम्मा है। प्रशासनिक मामलों के जानकारों के मुताबिक, कार्य का ज्यादा दबाव होने की वजह से शासकीय कामकाज प्रभावित होता है। साथ ही सभी विभागों पर बराबर फोकस नहीं हो पा रहा है।
पदोन्नति से मिलेंगे 23 आईएएस अफसर
पीसीएस कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी पदोन्नति का बेताबी से इंतजार है। इनमें 2020 तक के 18 और इसके बाद के पांच और अधिकारियों के नाम आईएएस पद पर पदोन्नति के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। केंद्रीय लोक सेवा आयोग में उनकी डीपीसी के बाद उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होनी है।
सवालों के जवाब भेजे, जल्द होंगे आदेश
राज्य सरकार से डीपीसी को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे। कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जवाब भेज दिए गए हैं। प्रदेश सरकार उम्मीद कर रही है कि उसे जल्द पदोन्नति के माध्यम से आईएएस कैडर के 23 अधिकारी मिल जाएंगे। इससे सरकार को काफी राहत मिलेगी।
पीसीएस कैडर में भी बनेगी जगह, नए अफसर आएंगे
इसका बड़ा फायदा यह होगा कि पीसीएस कैडर में नए पदों के लिए जगह बनेगी। कई वर्षों से पीसीएस संवर्ग में नए अफसर नहीं आ पाए हैं, लेकिन पदोन्नति से खाली होने के बाद सरकार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगी।
ये भी पढ़ें...Jawan Missing: अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर तैनात जवान का 29 मई से नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित
उम्मीदवारों को भी पूरी हो सकेगी मुराद
पीसीएस संवर्ग के पदों का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की भी मुराद पूरी हो सकेगी। खाली पदों पर सरकार भर्ती प्रक्रिया आरंभ करेगी। प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अवसर मिल सकेंगे।