{"_id":"5f1e9bc68ebc3e9fa15b082f","slug":"uttarakhand-government-will-open-school-for-talented-students123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार खोलेगी प्रतिभावान बच्चों के लिए एक अलग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार खोलेगी प्रतिभावान बच्चों के लिए एक अलग स्कूल
Mon, 27 Jul 2020 03:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat(file photo)
- फोटो : पीटीआई
प्रदेश सरकार प्रतिभावान बच्चों के लिए कक्षा छह से 12 तक एक अलग स्कूल की स्थापना करेगी। इस स्कूल में गरीब प्रतिभावान बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों का चयन राज्यस्तर पर परीक्षा से होगा। आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों के बच्चों से ही शुल्क लिया जाएगा।
यह खुलासा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। वे मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के छात्र छात्राओं के साथ ई संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी खोलेगी।
विज्ञापन